भारत आने के ल‍िए व्हाइट हाउस से इस ड्रेस में न‍िकली थीं Melania Trump, जूतों की कीमत है इतने हजार

Melania Trump stylish photos: डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भारत आने के लिए व्हाइट हाउस से स्टाइलिश अवतार में निकलीं। इस दौरान उनका लुक देखने लायक है।

Melania Trump stylish photos
Melania Trump stylish photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मेलानिया ट्रंप का स्टाइलिश अवतार
  • व्हाइट हाउस के बाहर दिखा रेट्रो-शीक लुक
  • मेलानिया की स्टाइलिश फोटोज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे हाल ही में भारत के अहमदाबाद पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनेर, अमेरिकी मंत्रालय के सीनियर मेंबर भी हैं। इस दो दिवसीय दौरे को दोनों देशों के एजेंडे में द्विपक्षीय वार्ता और समझौते शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बड़े मंत्री भारत में उनका स्वागत करेंगे।

बातचीत और समझौते के अलावा फैशन वर्ल्ड की नजरें मेलानिया ट्रंप के स्टाइल पर भी रहेंगी। उनका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। एक कामयाब मॉडल रह चुकीं मेलानिया को अपनी अलग फैशन चॉइस के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज भी हैं, जिनमें उनकी स्टाइल को बखूबी दिखाया गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 

इस लुक में दिखीं मेलानिया ट्रंप
भारत के लिए फ्लाइट लेने से पहले मेलानिया का व्हाइट हाउस के बाहर रेट्रो-शीक लुक में देखा गया। हालांकि भारत में लैंड करते हुए उनका लुक बदला हुआ था। व्हाइट हाउस के बाहर मेलानिय का ये अवतार स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी लग रहा था। उन्होंने फ्लाइट के लिए वाइट और ब्लैक आउटफिट चुना। मेलानिया ने ब्लैक टर्टलनेक के साथ एक वाइट और ब्लैक स्ट्रेप लैग्ड चैकर्ड पैंट्स कैरी की है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक ट्रेंच कोट से लेयर किया है। 

मेलानिया ने अपने लुक को Roger Vivier फ्लैट्स से पूरा किया है। जिसकी कीमत 895 डॉलर यानी करीब 64,403 रुपए है। ब्लैक सनग्लासेज में वे और भी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने अपने ब्लॉन्ड बालों को खुला छोड़ा है।

देखें मेलानिया ट्रंप की कुछ स्टाइलिश फोटोज:

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melaniatrump.style) on

 

24 और 25 फरवरी को ट्रंप और मेलानिया भारत में ही हैं। वे अहमदाबाद के बाद आगरा और यात्रा के मुख्य चरण में देश की राजधानी दिल्ली जाएंगे। इस दौरे में मोलानिया का स्टाइल देखने लायक होगा। उनकी फैशन चॉइस का हमें अभी से बेसब्री से इंतजार है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर