Radhika Merchant New Photos: राधिका मर्चेंट की नई तस्वीरें आईं सामने, बहन की शादी में दिखीं इतनी खूबसूरत

फैशन
परमीता शर्मा
Updated Mar 14, 2020 | 22:06 IST

Radhika Merchant New Photos: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट की नई फोटोज सामने आईं हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Radhika Merchant
Radhika Merchant  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनंत अंबानी की खास दोस्त राधिका मर्चेंट की नई फोटोज आईं सामने
  • ये तस्वीरें राधिका की बहन अंजलि मर्चेंट की शादी की हैं
  • राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी के परिवार के फंक्शंस में भी नजर आती रहती हैं

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर चर्चा में रहते हैं। साल 2018 में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी हुई थी जिसके बाद साल 2019 में उनके भाई आकाश अंबानी ने शादी कर ली। वहीं मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का नाम भी राधिका मर्चेंट से जुड़ता रहा है और वो अंबानी फैमिली के फंक्शन में शामिल होती हैं।

अब हाल ही में राधिका मर्चेंट की नई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज में वो पीले रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं, ये फोटोज उनकी बहन अंजलि मर्चेंट की शादी की हैं। इस फोटो में राधिका अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं और दोनों ने पेस्टल लहंगे पहने हैं। राधिका इस फ्लोरल एंब्रॉयड्री वाले लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AMBANI FAMILY FANPAGE(@ambanicontent) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AMBANI FAMILY FANPAGE (@ambanicontent) on

इस तस्वीर में राधिका दो और लड़कियों के साथ नजर आ रही हैं जिसमें तीनों अपने हाथों में लगी खूबसूरत मेहंदी दिखा रही हैं। राधिका इसमें पीले रंग का लॉन्ग सूट पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को हाफ टाई किया और छोटी काली बिंदी लगाई। फोटो में वो स्माइल करती हुई काफी क्यूट लग रही हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

मालूम हो कि राधिका मर्चेंट एंकर हेल्थकेयर के सीईओ और वाईस चेयरमैन विरेन मर्चेंट की बेटी हैं। राधिका अंबानी परिवार के काफी करीब हैं और उनके फैमिली फंक्शंस में हमेशा नजर आती हैं। बता दं कि राधिका उस समय चर्चा में आईं थीं जब आकाश और श्लोका की सगाई के दौरान उन्होंने ईशा अंबानी पिरामल और श्लोका के साथ घूमर गाने पर डांस किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर