ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में डांस करती नजर आईं अंकिता लोखंडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

फैशन
Updated Sep 14, 2019 | 14:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Ankita Lokhande
Ankita Lokhande 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं
  • इन तस्वीरों में अंकिता लिटिल ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं
  • अंकिता ने साल 2009 में टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था
  • अंकिता इस साल कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में नजर आईं थी, जिसमें उन्होंने झलकारी बाई का रोल निभाया था

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेस में शामिल रही हैं। उन्होंने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम किया था जिससे उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद साल 2019 में वो फिल्म मणिकर्णिका में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने झलकारीबाई का रोल निभाया था। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

हाल ही में अंकिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्में वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की उसमें वो ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं जिसमें ऊपर की तरह प्रिंटिंग डिटेलिंग है। इस स्लीवलेस एलबीडी में अंकिता काफी खूबसूरत लग रही हैं। अंकिता ने जो पहली तस्वीर शेयर की उसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं और इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'डांसिंग इन द डार्क'। वहीं अंकिता ने एक दूसरी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'हार्ट आइज'।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

 

मालूम हो कि अंकिता ने साल 2009 में टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने अर्चना और अंकिता का रोल निभाया था। यह सीरियल साल 2014 तक चला था जिसे दर्शको का बहुत प्यार मिला। इस सीरियल से ही अंकिता को पहचान मिल गई और वो घर- घर में पहचानी जाने लगीं। 

पवित्र रिश्ता के साथ- साथ साल 2011 में अंकिता डांस रिएलिटी शो में अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आईं। अंकिता कॉमेडी सर्कस में भी नजर आईं। साल 2013 में अंकिता एक थी नायिका में भी नजर आईं। साल 2019 में वो बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टारर फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में नजर आईं, जिसमें उन्होंने झलकारी बाई का रोल निभाया।

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर