Deepika Padukone: छपाक के ट्रेलर लॉन्च के लिए दीपिका ने अपनाया खास लुक, ब्लैक ड्रेस में इस अंदाज से चलाया जादू

फैशन
Updated Dec 10, 2019 | 13:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Chhapaak Trailer: दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर लॉन्च हो गया है और इस मौके पर एक्ट्रेस ने खास लुक अपनाया।

Deepika Padukone
Deepika Padukone  
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसका दर्शके बेसब्री से इंतजार कर रहे थे
  • ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दीपिका ने ऑल ब्लैक लुक अपनाया जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं
  • दीपिका पादुकोण की छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके लिए खुद दीपिका भी काफी एक्साइटेड हैं और इस मौके पर दीपिका का खास लुक सामने आया है।

छपाक के ट्रेलर लॉन्च के लिए दीपिका ने ऑल ब्लैक लुक अपनाया। इसके लिए उन्होंने लॉन्ग ब्लैक ड्रेस पहनी और इसे डायमंड ईयरिंग्स और ब्लैक हील्स के साथ कैरी किया। अपने इस लुक के साथ दीपिका ने साइड पार्टिंग कर बालों को खुला रखा। वहीं उनके मेकअप की बात करें तो उन्होंने आंखों में काजल और आईलाइनर के अलावा डार्क मेकअप किया वहीं लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक यूज की। इस लुक में दीपिका काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani) on

 

दीपिका पादुकोण ने इस साल 25 मार्च को फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी किया था और बताया था कि ये रोल उनके बेहद करीब है। वहीं, फिल्म की शूटिंग के पहले दिन दीपिका पादुकोण सेट पर रोने लगी थीं। मालूम हो कि छपाक को को राजी की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shaleena Nathani (@shaleenanathani) on

बता दें फिल्म छपाक में दीपिका एसिड सर्वाइवर के रोल में नजर आएंगी। इसकी कहानी एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है, जबकि फिल्म में दीपिका के कैरेक्टर का नाम मालती होगा। फिल्म में दीपिका के अलावा एक्टर विक्रांत मेसी भी नजर आएंगे जो उनके बॉयफ्रेंड के रोल में दिखेंगे। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर