जब इन आउटफिट्स में Deepika Padukone ने दिखाई अपनी 'चमक', आप भी एक्ट्रेस की तरह कैरी करें ये स्टाइल

फैशन
Updated May 31, 2020 | 08:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone in golden outfits: दीपिका पादुकोण के स्टाइल के सभी दीवाने हैं। दीपिका से सीखें गोल्डन मैटेलिक लुक को कैरी करने के तरीके...

Deepika Padukone in golden outfits
Deepika Padukone in golden outfits  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण का गोल्डन मैटेलिक लुक
  • ड्रेस के लेकर जैकेट में ऐसे करें कैरी
  • दीपिका फिल्म 83 में नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका की एक्टिंग के साथ-साथ उनके स्टाइल के भी लाखों दीवाने हैं। रेड कार्पेट हो या एयरपोर्ट, जिम और फिल्म प्रमोशन वे हमेशा फैशनेबल अवतार में नजर आती हैं। स्टाइल के मामले में दीपिका अपने फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं।

वैसे तो दीपिका हर तरह के आउटफिट्स में नजर आती हैं, लेकिन लगता है कि उन्हें गोल्डन लुक बहुत पसंद है। लॉकडाउन के दौरान सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट शालीना नथानी दीपिका कई लुक्स शेयर कर रही हैं। जिसमें वे हर बार नई थीम पोस्ट करती हैं। इस बार उनकी थीम गोल्डन मैटेलिक थी, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस की कुछ फोटोज शेयर की हैं। यहां देखें दीपिका के कुछ लक्स...

लुक 1

यहां दीपिका एक गोल्डन मैटेलिक गाउन में नजर आ रही हैं। इस ऑफ-शोल्डर गाउन में ड्रेमेटिक स्लीव्ज दी गई है। वहीं इसका स्काई-हाई स्लिट डिजाइन दीपिका के लुक को और भी ग्लैमरस बना रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shaleenanathani) on

लुक 2

दीपिका पादुकोण ने एक ब्लैक ब्रालेट के साथ मैटेलिक ब्लैक हाई-वेस्ट लूज पैंट्स लुक को गोल्डन जैकेट से स्टाइल किया है। उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ वेवी लुक में बालों को खुला रखा। साथ ही दीपिका ने गोल्डन नेकपीस से अपने लुक को एक्सेसराइज किया।

लुक 3

सिर्फ गाउन और जैकेट ही नहीं, दीपिका गोल्डन ब्लेजर में भी दिख चुकी हैं। उन्होंने मेट गाला 2018 की आफ्टर पार्टी में ये लुक कैरी किया था। Sandro Paris label के इस गोल्डन वेलवेट ब्लेजर में दीपिका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने इसे ब्लैक लैदर जैसी दिखने वाली टाइट पैंट्स के के साथ कैरी पेयर किया है। खास बात ये है कि दीपिका इस ब्लेजर को पहले भी कैरी कर चुकी हैं। उस वक्त उन्होंने इसे एक ब्लू स्किनी जींस के साथ इस वेलवेट ब्लेजर को पेयर किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepika.padukone.fanatics) on

Deepika Padukone

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का रोल निभाएंगी, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में दिखेंगी। ये फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। इसके अलावा दीपिका, शकुन बत्रा की फिल्म में काम करेंगी, जिसमें अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी भी लीड रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर