सैलून जाने के बाद इतनी बदल जाती हैं दीपिका पादुकोण, देखें बिफोर एंड आफ्टर मेकअप लुक

फैशन
Updated Jul 22, 2019 | 11:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दीपिका पादुकोण को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। वो यहां अपने एक ब्यूटी अपॉइंमेन्ट के चलते पहुंची थीं। ऐसे में सैलून से बाहर निकलने के बाद दीपिका पादुकोण का बिफोर और ऑफ्टर मेकअप लुक खूब वायरल हो रहा है। 

Deepika padukone After And Before makeup Look check salon pictures
दीपिका पादुकोण  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं।
  • इस फिल्म से दीपिका प्रोडक्शन में भी कदम रख रही हैं।
  • मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। जब-जब वो किसी इवेंट में हिस्सा लेती हैं उनका लुक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है। हाल ही में दीपिका पादुकोण को सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। वो यहां अपने एक ब्यूटी अपॉइंमेन्ट के चलते पहुंची थीं। ऐसे में सैलून से बाहर निकलने के बाद दीपिका पादुकोण का बिफोर मेकअप और ऑफ्टर मेकअप लुक खूब वायरल हो रहा है। 
वायरल हो रही इस फोटो में दीपिका पादुकोण पार्लर जाने से पहले टाइट चोटी बनाए एकदम देसी लुक में दिख रही थीं। लेकिन पार्लर से बाहर आने के बाद उनका पूरा हेयरस्टाइल ही बदल गया। दीपिका खुले बालों में हल्के कर्ल हेयरस्टाइल कराने के बाद बाहर आईं। जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका का ऑफ्टर सैलून लुक उन्हें काफी स्टनिंग लुक दे रहा था। 


दीपिका पादुकोण ने इस दौरान वाइट एंड ब्लैक कलर का सिंपल ट्रेकसूट पहना हुआ था। इस लुक के साथ उन्होंने ब्लैक कलर का बैग कैरी किया। दीपिका का ओवरऑल अटायर उन्हें एकदम स्पॉर्टी लुक दे रहा था। वैसे ये पहली बार नहीं है दीपिका अक्सर अपने लुक के साथ नए-नए चैंजेस करती रहती हैं। उनका ये एक्सपेरिमेंट फैन्स को खूब पसंद भी आता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikafans.page) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepikapadukone) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bollywood_style_airport) on


बात अगर दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की करें तो जल्द ही वो छपाक में नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभा रही हैं। शादी के बाद छपाक दीपिका की साइन की हुई पहली फिल्म है। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसी के साथ दीपिका जल्द पति रणवीर सिंह की फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं। 83 में क्रिकेटर कपिल देव का रोल प्ले कर रहे रणवीर सिंह की पत्नी रोमा भाटिया का रोल दीपिका निभाने वाली हैं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर