Deepika Padukone Outfit: कपड़ों को लेकर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर बोले - ये अंदर का ऊपर क्यों पहन लिया?

फैशन
Updated Dec 30, 2019 | 17:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Padukone trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण छपाक के प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं, जिन्हें देखकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

Deepika Padukone trolled for outfit
Deepika Padukone trolled for outfit  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल
  • वाइट शर्ट के ऊपर कॉर्सेट पहनने पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक
  • छपाक का प्रमोशन कर रही थीं दीपिका

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का दर्शक पलकें बिछाएं इंतजार कर रहे हैं। वे भी जोर-शोर से फिल्म के प्रमोशन में जुट गई हैं। प्रमोशन के दौरान हर बार दीपिका के नए-नए लुक्स देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में वे एक नए लुक में नजर आईं, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।

दरअसल दीपिका की कुछ फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें वे एक बैगी बॉयफ्रेंड डेनिम्स के साथ वाइट शर्ट में नजर आ रही हैं। लेकिन उनके ब्लैक कॉर्सेट ने सबका ध्यान खींचा। दीपिका ने वाइट शर्ट को एक स्ट्रेपलेस कॉर्सेट से लेयर किया है। कॉर्सेट से नीचे से उन्होंने शर्ट के बटन्स खुले रखे हैं। उनकी शर्ट का कॉलर एक तरफ से ऊपर हुआ है। इस लुक को उन्होंने स्ट्रेपी हील्स से पूरा किया है, जिस पर बो बना हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#DeepikaPadukone for movie promotions in Mumbai today #Chhapaak #love #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

दीपिका का ये लुक देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये अंदर का ऊपर क्यों पहना है?, वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि रणवीर सिंह का असर है। एक यूजर ने तो यहां तक कह डाला कि सब्जी खरीदने भी अच्छे से ड्रेसअप होकर जाते हैं, मतलब कुछ भी।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दीपिका की छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'मालती' है। इसमें विक्रांत मेसी उनके बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट बने हैं। दीपिका और विक्रांत पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। मेघना गुलजार की छपाक अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर