Fashion Faceoff: एक जैसी ड्रेस में नजर आ चुकी हैं कटरीना कैफ और सोनम कपूर, कौन लगी बेहतर?

Katrina Kaif and Sonam Kapoor in same corset outfit: कटरीना कैफ की ये कॉर्सेट आउटफिट काफी चर्चा में रही थी। सोनम कपूर भी इससे पहले ऐसी आउटफिट में दिख चुकी हैं।

Katrina Kaif and Sonam Kapoor in same corset outfit
Katrina Kaif and Sonam Kapoor in same corset outfit  |  तस्वीर साभार: Instagram

फैशन और स्टाइल के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेज का कोई जवाब नहीं है। रेड कार्पेट से लेकर एयरपोर्ट और जिम, हर जगह ये डीवाज स्टाइलिश अंदाज में नजर आती हैं। कटरीना कैफ को उनके एलीगेंट स्टाइल के लिए जाना जाता है। वहीं सोनम कपूर को फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। दोनों ही स्टाइल के मामले में फैंस को निराश नहीं करती हैं। लेकिन कुछ वक्त पहले दोनों एक जैसे आउटफिट में नजर आईं।

दरअसल कटरीना और सोनम दोनों ने एक ब्लैक कॉर्सेट ड्रेस कैरी की थी। जो कुछ मामूली बदलाव के अलावा एक जैसी लग रही थी। आप भी ये आउटफिट्स देखकर बताएं कि आपको किसका लुक बेहतर लगा। लेकिन इससे पहले कटरीना और सोनम के लुक को डिकोड कर लेते हैं।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ ने आइफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में Rasario की इस ब्लैक ड्रेस में जादू बिखेरा। इसमें वेस्ट पर पिजन कॉर्सेट डिटेलिंग दी गई थी, जिसमें कटरीना के कर्व्स परफेक्ट लग रहे थे। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक स्ट्रेपी हील्स से पूरा किया। इस दौरान वे न्यूड लिप्स के साथ सटल मेकअप में दिखीं। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट लुक में खुला रखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@katrinakaif) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

सोनम कपूर
वहीं सोनम कपूर, कटरीना से पहले ऐसी ही आउटफिट में दिख चुकी हैं। उन्होंने मलंग की स्क्रीनिंग पर ये लुक कैरी किया था। सोनम डिजाइनर Rosie Assoulin की इस कॉर्सेट मिडी ड्रेस में कमाल की लग रही थी। कटरीना की ड्रेस जहां बॉडीकॉन स्टाइल में थी, वहीं सोनम की ड्रेस फ्लेयर्ड थी। इसके अलावा ड्रेस में एक और अंतर है। कटरीना की ड्रेस स्ट्रेपी थी, वहीं सोनम की ड्रेस में फुल-स्लीव्ज थी। सोनम ने अपने लुक को गोल्ड चैन और डायमंड ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया था। मेकअप की अगर बात करें तो उन्होंने न्यूड ग्लोसी लिपस्टिक के साथ स्मोकी आई मेकअप किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

एमी जैक्सन
सिर्फ सोनम और कटरीना ही नहीं एमी जैक्सन भी इसी आउटफिट में दिख चुकी हैं। उन्होंने वोग इवेंट के लिए इसे कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस और मैचिंग ब्रैसलेट से एक्सेसराइज किया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो एमी ने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ खुला रखा था। ग्लोइंग मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को ब्लैक पंप्स से पूरा किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamamyjackson) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कटरीना कैफ फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी की ये फिल्म पहले 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। वहीं सोनम कपूर पिछले साल रिलीज फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर