साड़ी से लेकर सूट और लहंगे तक, फेस्टिवल सीजन में आप भी सोनम कपूर की तरह इन 7 स्टाइल से पहनें लाल रंग

फैशन
Updated Sep 23, 2019 | 18:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जल्द ही फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। लाल रंग का हर त्योहार और पूजा-पाठ के लिए शुभ माना जाता है। आप भी सोनम कपूर की तरह लाल रंग को अलग-अलग तरीकों से कैरी कर सकती हैं।

Sonam Kapoor red outfits
Sonam Kapoor red outfits  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर की तरह लाल रंग का बनाए अपना स्टाइल
  • साड़ी से लेकर सूट्स तक, इन आउटफिट्स को करें कैरी
  • फेस्टिव सीजन में लाल रंग के ये आउटफिट्स आपको पार्टी की जान बना देंगे

स्टाइल और फैशन के मामले में हम अक्सर बॉलीवुड को फॉलो करते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को इंडस्ट्री की फैशनिस्ता कहा जाता है। वे स्टाइल के मामले में सेफ खेलने की बजाए हमेशा नए-नए एक्सपेरिमेंट करती हैं। उनके आउटफिट्स सबसे अलग होते हैं और उन्हें बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में सोनम की फिल्म द जोया फैक्टर रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम ज्यादा लाल रंग के आउटफिट्स में ही नजर आईं।

वैसे भी लाल रंग को हर काम के लिए बहुत शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ और त्योहारों के दौरान भी इस कलर का अपना अलग महत्व है। फेस्टिव सीजन शुरू होने ही वाला है। अगर ऐसे में आप भी लाल रंग पहनने का सोच रही हैं तो इसके लिए आप सोनम से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सिर्फ फेस्टिव सीजन ही नहीं, अन्य इवेंट्स में भी आप इस कलर को डिफरेंट तरीकों से कैरी कर पार्टी की जान बन सकती हैं। हम आपको दिखाते हैं कि सोनम ने साड़ी से लेकर सूट और अनारकली तक, कैसे इस रंग को कैरी किया...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

लुक 1
इस रेड कलर के लहंगे में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप भी अगर किसी इवेंट के लिए लहंगा पहनना चाहती हैं तो ऐसा लहंगा ट्राय कर सकती हैं। फुल स्लीव्ज वाले इस लहंगे पर गुलाब के फूल की डिटेलिंग दी गई है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया है। सोनम की चोली की बैक बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

लुक 2
अगर लहंगा आपको ज्यादा हैवी लगता है तो आप सोनम की तरह रेड पलाजो के साथ मैचिंग ऐसिमेट्रिक कुर्ता कैरी कर सकती हैं। इसकी स्लीव्ज में गोल्डन स्ट्राइप्स वाला बॉर्डर दिया गया है। उन्होंने इसे बिना दुपट्टे के कैरी किया है। सूट सिंपल होने की वजह से आप इसके साथ हैवी गोल्डन ईयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। साथ ही मैचिंग जूतियां आपके लुक को और भी खास बना देगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

लुक 3
रेड साड़ी आपके लुक को ब्राइट कर देती है। लेकिन साड़ी के साथ-साथ उसका ब्लाउज भी बहुत मायने रखता है। अगर आपको ब्लाउज डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो सोनम की तरह ये फ्रंट जिप और थम लॉन्ग ब्लाउज बनवाएं। ये प्लेन साड़ी का भी स्टाइलिश बना देगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

लुक 4
हैवी ट्रेडिशनल लुक के लिए आप ये अंगरखा स्टाइल कुर्ता बनवा सकती हैं। इस हैवी रेड कुर्ते के साथ सोनम ने एंकल लैंथ प्रिटेंड पलाजो कैरी किया है। उन्होंने अपने लुक को नेकलेस से एक्सेसराइज किया है। इस दौरान साइड पार्टिंग के साथ उनकी ब्रेड काफी अच्छी लग रही है। इससे सूट का पूरा लुक खिल के सामने आ रहा है और बालों से छिप नहीं रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

लुक 5
अगर आप किसी फंक्शन के लिए फ्लोरलेंथ आउटफिट पहनना चाहती हैं तो सोनम का ये सूट बेस्ट है। उनका ये रेड और गोल्डन फ्लोरलेंथ सूट बेहद ग्रेसफुल लग रहा है। उन्होंने इसके साथ रेड दुपट्टा और मैचिंग मोजड़ियां कैरी की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

लुक 6
अगर आप फेस्टिवल सीजन के लिए कुछ ग्लैमरस पहनना चाहती हैं तो सोनम की तरह ये रेड आउटफिट कैरी करें। आप अपने कंफर्ट के हिसाब से इसका नेक छोटा-बड़ा करवा सकती हैं। इसमें दाएं कंधे पर गोल्डन एम्बेलिश्ड डिटेलिंग दी गई है। जो हैवी लुक दे रही है। इसके साथ मैचिंग पोटली बैग कैरी करें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonamkapoor) on

लुक 7
कैजुअल लुक के लिए आप सोनम की तरह ये स्ट्राइप्ड प्रिंट का रेड कॉलर कुर्ता और चुड़ीदार ट्राय कर सकती हैं। इसे आप फेस्टिव सीजन के दौरान अपने ऑफिस या कॉलेज में कैरी करें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर