Hina Khan Birthday: एक्टिंग ही नहीं स्टाइल की भी क्वीन हैं हिना खान, साड़ी में ऐसे ढाती हैं कहर

फैशन
Updated Oct 02, 2019 | 14:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हिना खान स्टाइल के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। 2 अक्टूबर को वे अपना 32वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर देखिए हिना के कुछ खास साड़ी लुक्स

Hina Khan Saree Looks
Hina Khan Saree Looks  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान स्टाइल की क्वीन हैं
  • इंस्टाग्राम पर वे अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं
  • हिना खान फिलहाल विक्रम भट्ट की फिल्म के लिए तैयारियों में जुटी हैं

एक्ट्रेस हिना खान अब छोटे पर्दे के बाद फिल्मों में अपना करियर बना रही हैं। फिल्म प्रोजेक्ट्स के चलते हिना ने टीवी से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया है। फिलहाल वे फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की फिल्म की तैयारियों में जुटी हैं। 2 अक्टूबर को हिना का 32वां जन्मदिन है। हिना एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ-साथ स्टाइलिश डीवा भी हैं। रिएलिटी शो बिग बॉस के दौरान भी हिना का स्टाइल काफी चर्चा में रहा था।

हिना इंडियन वेयर को भी बेहद फैशनेबल तरीके से कैरी करती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम स्टाइलिश फोटोज से भरा पड़ा है। वैसे तो हिना हर किसी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन साड़ी उन पर खूब जंचती है। हम आपको दिखाते हैं हिना के कुछ खूबसूरत साड़ी लुक्स, जिन्हें देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

लुक 1
स्ट्राइप्स साड़ी में हिना का ये लुक बेहद क्लासी लग रहा है। सटल मेकअप और मिनिमल जूलरी के साथ उनका ये साड़ी लुक आपका भी दिल जीत लेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

लुक 2
साड़ी को ट्विस्ट देना कोई हिना से सीखें। मैटेलिक साड़ी के साथ ये कॉन्ट्रास्टिंग हॉल्टर नेक ब्लाउज उनके यूनिक स्टाइल का साफ बयां कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

लुक 3
ग्रे साड़ी में हिना खान का ये लुक आपके भी होश उड़ा देगा। प्लेन ब्लैक ब्लाउज के शोल्डर पर लेयर्ड चैन डिटेलिंग साड़ी लुक को हैवी बना रही है। साथ ही हिना ने इसके पल्लू को भी स्कार्फ की तरह गले में राउंड करके कैरी किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

लुक 4
हिना खान का ये लुक दिखाता है कि आप हैवी साड़ी को भी पैंट स्टाइल में पहन सकती हैं। उन्होंने रेड लैगिंग्स के साथ ही इस साड़ी को कैरी किया है। साथ ही इसका ब्लाउज भी बेहद स्टाइलिश लग रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

लुक 5
ये खूबसूरत पेस्टल साड़ी हिना खान के लुक को ग्रेसफुल बना रही है। नीचे से इसमें लहंगे जैसा फॉल आ रहा है। प्लेन साड़ी में भी हिना की खूबसूरती देखने लायक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

हिना खान जल्द ही फिल्मों में दस्तक देंगी। उनकी फिल्म लाइन्स की कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। अब वे अपनी नई फिल्म पर काम कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर