खूबसूरत साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में हिना खान ने दिखाया देसी लुक, तिरंगा लेकर USA में भारत की बढ़ाई शान

फैशन
Updated Aug 19, 2019 | 10:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हिना खान ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की है। जिनमें वे यूएस में भारत का रिप्रजेंट कर रही हैं। यहां हिना एक खूबसूरत साड़ी पहने पूरे ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं।

Hina Khan
Hina Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान ने यूएस में किया भारत का रिप्रजेंट
  • तिरंगा हाथ में लिए शेयर की फोटोज
  • इवेंट में साड़ी और बिंदी कैरी किए ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं थीं हिना खान

टीवी एक्ट्रेस हिना खान छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्हें एक्टिंग के साथ-साथ ट्रेंडी फैशन चॉइस के लिए भी जाना जाता है। हिना खान सोशल मीडिया क्वीन हैं और अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हाल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे अमेरिका में भारत का रिप्रजेंट कर रही हैं।

दरअसल यूएसए में हुए एक इवेंट में हिना ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान वे तिरंगा लिए नजर आ रही हैं। इस इवेंट में हिना एक खूबसूरत साड़ी में पहुंचीं। ऑरेंज और वाइट कलर की इस साड़ी पर स्ट्राइप्ड प्रिंट है, वहीं इसका बॉर्डर ब्लैक और गोल्डन है। साड़ी पहने देसी अवतार में हिना का एलीगेंट लुक झलक रहा था। इसके साथ उन्होंने एक डीप वी-नेक वाला ब्लैक ब्लाउज कैरी किया। जिसमें पीछे की तरफ नोटेड डिटेलिंग दी गई है। लिपस्टिक के साथ हिना ने अपने लुक को बिंदी से सजाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

इस दौरान हिना ने गोल्डन स्क्वेयर ईयररिंग्स से अपने लुक को एक्सेसराइज किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ बन में बालों में बांधा। हिना का ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है और वे कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on

आपको बता दें कि हिना ने सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस शो ने उन्हें घर-घर में अक्षरा के नाम से लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद वे बिग बॉस, खतरों के खिलाड़ी जैसे रिएलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। हिना आखिरी बार सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका के रोल में दिखीं थीं। नेगेटिव रोल में भी हिना का बहुत पसंद किया गया। फिलहाल वे टीवी से दूर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on

हिना इन दिनों फिल्मों पर फोकस कर रही हैं। अपनी पहली फिल्म लाइन्स की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए उन्होंने कान्स के रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने यूरोप में ही अपनी अगली फिल्म विश लिस्ट की भी शूटिंग की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर