Ileana D'Cruz in Bikini: बर्थडे से ठीक पहले बिकिनी में इलियाना डिक्रूज ने दिखाई हॉटनेस, बिताया अकेले वक्त

फैशन
Updated Oct 31, 2019 | 17:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ileana D'Cruz Hot Photo: एक नवंबर को इलियाना डिक्रूज अपना 33वां जन्मदिन मनाने वाली है। बर्थडे से ठीक पहले उन्होंने बिकिनी में हॉट फोटो शेयर की है।

Ileana D'Cruz
Ileana D'Cruz  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इलियाना डिक्रूज ने बर्थडे से पहले दिखाई हॉटनेस
  • बिकिनी में शेयर की फोटो
  • इलियाना फिल्म पागलपंती में जॉन अब्राहम के साथ आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जल्द ही फिल्म पागलपंती में नजर आने वाली हैं। वे सोशल मीडिया पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इलियाना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बिकिनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। 1 नवंबर को इलियाना अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी। इससे ठीक पहले उन्होंने अपनी नई मोशन फोटो शेयर की है।

इस नई पोस्ट में इलियाना एक ब्लू बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस हॉल्टर नेक बिकिनी में वे बेहद हॉट लग रही हैं। इलियाना ने अपने बिकिनी लुक को एक पेंडेंट चेन से एक्सेसराइज किया है। वे बड़े ब्लैक सनग्लासेज लगाए अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि सूरज की आखिरी किरण और बर्थडे से पहले कुछ अकेला वक्त। साथ ही ये भी सेलिब्रेट कर रही हूं कि मैं कुछ वक्त बाद इस खूबसूरत स्विमसूट में फिर से फिट हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ileana_official) on

इलियाना की ये पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। अब तक इसे 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इस पर हॉट, ग्लैमरस, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। इलियाना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस बिकिनी फोटोज पोस्ट करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ileana_official) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इलियाना, जॉन अब्राहम के साथ फिल्म पागलपंती में नजर आएंगी। इस फिल्म को अनीस बज्मी में डायरेक्ट किया है। फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला हैं। पागलपंती 22 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे कूकू गुलाटी की फिल्म द बिग बुल में भी दिखेंगी। इस फिल्म में वे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर