Isha Ambani Style: हैवी एम्ब्रॉएडरी वाले लहंगे में ईशा अंबानी ने चलाया जादू, शादी फंक्शन में दिखा ये अंदाज

फैशन
Updated Nov 20, 2019 | 11:10 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Isha Ambani Latest Photos: ईशा अंबानी हाल ही में कजिन के प्री-वेडिंग फंक्शन में एक खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। इसमें उनका लुक देखने लायक था।

Isha Ambani Style: हैवी एम्ब्रॉएडरी वाले लहंगे में ईशा अंबानी ने चलाया जादू, कजिन के शादी फंक्शन में दिखा ये अंदाज
Isha Ambani in lehenga: फंक्शन में ईशा अंबानी इस खूबसूरत लहंगे में दिखीं  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लहंगे में ईशा अंबानी का स्टनिंग स्टाइल
  • अबु जानी और संदीप खोसला के लहंगे में आईं नजर
  • कजिन के प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए अपनाया ये लुक

देश के नामी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने पिता की राह पर चलते हुए बिजनेसवुमन बन गई हैं। वे अपने काम में तो स्मार्ट है ही, साथ ही स्टाइल के मामले में भी ईशा का कोई जवाब नहीं है। उनका स्टाइल सेंस लाजवाब है। वेस्टर्न हो या एथनिक वेयर, वे हर तरह के आउटफिट में शानदार लगती हैं। इन दिनों मुकेश अंबानी की बहन नीना कठोरी के घर में शादी का माहौल है और प्री-वेडिंग फंक्शंस चल रहे हैं।

शादी के एक फंक्शन के दौरान ईशा ने स्टनिंग लहंगा कैरी किया। इसे मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। पेस्टल रंग के इस लहंगे पर हैवी फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी की गई है। ईशा ने लहंगे के मैचिंग चोली कैरी की है, जिसमें पफी स्लीव्ज है। लहंगा हैवी होने की वजह से ईशा ने इसके साथ एक प्लेन दुपट्टा कैरी किया है। 

देखें Isha Ambani की लेटेस्ट फोटोज:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

ईशा ने अपने लुक को डायमंड चोकर नेकलेस, मैचिंग स्टड ईयररिंग्स, स्टेटमेंट रिंग और कंगन से एक्सेसराइज किया है। ईशा ने ग्लोसी लिप्स के साथ सटल मेकअप चुना है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने साइड पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स में बालों को खुला रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

बता दें कि इससे पहले कजिन के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी वे अबु जानी और संदीप खोसला की खूबसूरत लेवेंडर साड़ी में दिखीं थीं। खास बात ये है कि ईशा ने अपनी शादी में इसी डिजाइनर जोड़ी का ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर