Isha Ambani Photo: सामने आईं ईशा अंबानी की नई तस्वीरें, 3D फ्लोरल लहंगे में दिखा खूबसूरत अंदाज

फैशन
Updated Nov 22, 2019 | 18:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Isha Ambani New Pictures: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की नई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो 3डी लहंगा पहने नजर आ रहीं हैं। ईशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं।

Isha Ambani की नई तस्वीरें आईं सामने
Isha Ambani की नई तस्वीरें आईं सामने 
मुख्य बातें
  • ईशा अंबानी की नई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं
  • इन फोटोज में ईशा 3डी फ्लोरल लहंगा पहने नजर आ रहीं हैं
  • ईशा का यह लहंगा अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनका परिवार अक्सर चर्चा में रहता है। उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी अपनी शादी के समय से चर्चा में हैं। ईशा की नई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ईशा की जो नई तस्वीरें सामने आईं हैं वो बेहद खूबसूरत हैं। इन फोटोज में ईशा शिमरी गोल्ड लहंगा पहने पहने नजर आ रहीं हैं, जिसमें 3डी फ्लोरल वर्क है। अबू जानी और संदीप खोसला के इस लहंगे के साथ ईशा ने हल्का मेकअप करते हुए स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स रखे और डायमंड ईयररिंग्स व खूबसूरत रिंग पहने। वहीं उन्होंने अपने स्ट्रेट बालों को खुला रखा।

देखें ईशा अंबानी की लेटेस्ट तस्वीरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on

इससे पहले इस महीने ईशा की कुछ और तस्वीरें सामने आईं थीं और इन फोटोज में भी वो लहंगा पहने दिख रहीं थीं, जिसे अबु जानी और संदीप खोसला ने ही डिजाइन किया था। ईशा के पेस्टल रंग के इस लहंगे पर हैवी फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी थी जिसके साथ उन्होंने फी स्लीव्ज वाली लहंगे की मैचिंग चोली कैरी की थी और हल्का प्लेन दुपट्टा कैरी किया था। ईशा की ये तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत थीं। 

इस लहंगे के साथ उन्होंने डायमंड चोकर नेकलेस, कंगन और स्टेटमेंट रिंग पहनी थी। वहीं मेकअप की बात करें तो उन्होंने न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल करते हुए लाइट मेकअप किया था। इसके साथ भी उन्होंने बालों को सॉफ्ट कर्ल के साथ खुला रखा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ami Patel (@stylebyami) on

मालूम हो कि ये तस्वीरें ईशा की कजिन की शादी की थीं जिनमें वो काफी अच्छी लग रहीं थीं। बता दें कि ईशा ने पिछले साल 12 दिसंबर को आनंद पिरामल से शादी की थी और अपनी शादी में भी अबु जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया लहंगा पहना था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर