मां श्रीदेवी के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी में कुछ ऐसे आईं नजर

फैशन
Updated Aug 13, 2019 | 13:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी मां श्रीदेवी के बर्थडे पर तिरुपति मंदिर पहुंची। उन्होंने इस दौरान एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वे ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर मां श्रीदेवी के बर्थडे पर तिरुपति पहुंचीं
  • उन्होंने तिरुपति की एक फोटो शेयर की
  • इस फोटो में जान्हवी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं

आज यानि 13 अगस्त को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी का बर्थडे है। इस मौके पर उनकी फैमिली और फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। इस दौरान श्रीदेवी की बड़ी बेटी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी उन्हें विश किया। इतना ही नहीं, अपनी मां के बर्थडे के मौके पर जान्हवी तिरुपति गई हैं। हाल ही में उन्होंने यहां से अपनी एक नई फोटो पोस्ट की है।

इस फोटो में जान्हवी एक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन साड़ी में नजर आ रही हैं। यहां वे एक गोल्डन और ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खास बात ये है कि जान्हवी ने ये साड़ी बिल्कुल उसी तरह पहनी है, जैसी साउथ इंडिया में कैरी की जाती है। उन्होंने अपने लुक को कंगन और ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। इस दौरान न्यूड लिपस्टिक के साथ सबटल मेकअप में नजर आ रही हैं और बिंदी उनके इस ट्रेडिशनल अवतार को और भी निखार रही है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो जान्हवी ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को ब्रेड में बांध रखा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#janhvikapoor at tirupati temple for mom #sridevi A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

इस फोटो में जान्हवी के साथ उनकी एक फ्रेंड भी नजर आ रही हैं। उन्होंने ये फोटो शेयर कर, इसके साथ ग्रीन हार्ट वाला इमोजी बनाया। जान्हवी के फैंस को भी उनका ये एलीगेंट अवतार बहुत पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले जान्हवी ने श्रीदेवी की एक फोटो शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू।' ये फोटो श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy birthday Mumma, I love you A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी ने कुछ दिन पहले ही अपनी फिल्म रुहीआफ्जा के आगरा शैड्यूल की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म में वे राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसके बाद अब वे गुंजन सक्सेना की बायोपिक करगिल गर्ल की शूटिंग कर रही है। सक्सेना पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट थीं, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। इसके अलावा उनके पास दोस्ताना 2 और तख्त भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर