Kangana Ranaut throwback photo: कंगना रनौत की पुरानी बोल्‍ड फोटो वायरल, अंदाज देखकर फैंस कर रहे Uff

Kangana Ranaut Bold throwback photo: हाल ही में सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने कंगना रनौत की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वे बेहद हॉट लग रही हैं।

Kangana Ranaut Bold throwback photo
Kangana Ranaut Bold throwback photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कंगना रनौत का दिखा बोल्ड अवतार
  • थ्रोबैक फोटो में कंगना के दिलकश अंदाज ने उड़ाए होश
  • डब्बू रतनानी ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को उनके बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। वे किसी मुद्दे पर अपनी राय रखने से नहीं कतराती हैं और अक्सर चर्चा में रहती हैं। जितनी बेबाक वे अपने विचारों को लेकर हैं, उतनी ही बोल्ड उनकी फैशन चॉइस भी होती हैं। अभी से नहीं, शुरुआत से ही कंगना का स्टाइल काफी बोल्ड रहा है। हाल ही में कंगना की एक बेहद हॉट थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कंगना की ये बोल्ड फोटो सेलेब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने क्लिक की है। डब्बू रतनानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कंगना की फोटो शेयर की। ये एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर है, जिसमें कंगना एक फुल स्लीव्ज क्रॉप टॉप में पोज दे रही हैं। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है। वहीं कर्ल बालों वाली कंगना इस तस्वीर में स्ट्रेट बालों के साथ पोनीटेल में नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dabbooratnani) on

इसके साथ डब्बू रतनानी ने लिखा कि कंगना रनौत जो आप हैं, वो रहें। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में बताया कि उनकी फोटोग्राफी को 25 साल हो गए हैं। ये फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है और वे इस पर हॉट, ब्यूटीफुल, बोल्ड जैसे कमेंट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर ने भी कंगना की फोटो पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा 'ये क्या शानदार शॉट है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@team_kangana_ranaut) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@team_kangana_ranaut) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो कंगना की इसी साल जनवरी में फिल्म पंगा रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। अब वे थलाइवी में नजर आने वाली हैं।

ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है, जिसमें कंगना उनका रोल निभाएंगी। इसके कुछ पोस्टर्स भी सामने आ चुके हैं। इसके अलावा कंगना तेजस और धाकड़ में काम करेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर