Kareena Kapoor Khan watch: करीना कपूर ने पहनी 18 कैरेट रोज गोल्ड से बनी घड़ी, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Kareena Kapoor Khan watch cost: करीना कपूर खान की ये घड़ी 18 कैरेट रोज गोल्ड से बनी है। कई एक्ट्रेसेज इस वॉच में नजर आ चुकी हैं।

Kareena Kapoor Khan watch cost
Kareena Kapoor Khan watch cost 
मुख्य बातें
  • जानें करीना कपूर खान की घड़ी की कीमत
  • लाखों की है ये डबल स्ट्रेप वॉच
  • शिल्पा और ट्विंकल भी इसमें दिख चुकी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इंडस्ट्री की टॉप डीवाज में शुमार हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ वे अपने स्टाइल से भी फैंस को दीवाना बनाती हैं। उन्हें बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश मम्मी कहना गलत नहीं होगा। एयरपोर्ट से लेकर रेड कार्पेट और जिम तक, करीना हमेशा परफेक्ट लुक में नजर आती हैं। वे अपने फैशन सेंस को फैंस को कभी निराश नहीं करती हैं। आउटफिट्स के साथ-साथ करीना को एक्सेसरीज का भी शौक है।

डबल स्ट्रेप वॉच

पिछले कुछ सालों में वॉच बॉलीवुड डीवाज की फेवरेट एक्सेसरी बन गई है। करीना कपूर भी गोल्ड वॉच में नजर आ चुकी हैं। ये Bvlgari की एक लेयर्ड  Serpenti वॉच है, जो देखने में बेहद क्लासी लग रही है। लेकिन इसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इतनी कीमत में आप आराम से दिल्ली में वन बीएचके फ्लैट ले सकते हैं।

27 लाख से ज्यादा है कीमत

इस वॉच की कीमत 27,10,000 रुपए है। Serpenti की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी कीमत दी गई है। साथ ही इसमें बताया गया है कि ये डबल स्पाइलल वॉच 18 कैरेट रोज गोल्ड के साथ ब्रिलिएंट-कट डायमंड्स से बनी है।

कई एक्ट्रेसेज इस वॉच में आ चुकी हैं नजर

करीना के अलावा ट्विंकल खन्ना और शिल्पा शेट्टी जैसी डीवाज को भी यही घड़ी पहने नजर आ चुके हैं। ये एक्ट्रेसेज की फेवरेट फैशन एक्सेसरी बन गई है। ये वॉच कैजुअल और पार्टी दोनों लुक्स के साथ कैरी की जा सकती है।

सिंगल स्ट्रेप वॉच भी है पॉपुलर

डबल स्ट्रेप के अलावा ये सिंगल स्ट्रेप में भी काफी पॉपुलर है। साउथ एक्ट्रेस समंथा अक्किनेनी और बॉलीवुड डीवा सारा अली खान सिंगल स्ट्रेप वॉच में दिख चुकी हैं। जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saraalikhan95) on

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो करीना मार्च में रिलीज फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आईं थीं। इसमें उन्होंने पहली बार इरफान खान के साथ काम किया था। इसके अलावा वे अब लाल सिंह चड्ढा में काम करेंगी। जिसमें एक बार फिर उनकी जोड़ी आमिर खान के साथ बनेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर