Photos: बिकिनी के बाद अब रेड मोनोकोनी में तहलका मचा रहीं करिश्मा तन्ना, फोटो देख एकता कपूर ने कर डाला ये कमेंट

Karishma Tanna बीते दिनों मालदीव छुट्टियां मनाने गईं थी। हाल ही में एक्ट्रेस वापस आने के बाद लगातार वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रेड मोनोकोनी में तस्वीरें शेयर की है।

karishma Tanna
Karishma Tanna 
मुख्य बातें
  • हाल ही में करिश्मा तन्ना ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है।
  • इन तस्वीरों में वो रेड-मोनोकोनी में दिखाई दे रही हैं।
  • जिसे देखने के बाद एकता कपूर ने ये कमेंट कर डाला।

टीवी सीरियल और फिल्मों में एक्टिंग का जलवा बिखेरने एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। नए साल के मौके पर एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों से तहलका मचा रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स भी कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो बिकिनी नहीं बल्कि रेड मोनोकोनी में दिखाई दे रही हैं।

करिश्मा तन्ना नए साल के आने से पहले मालदीव वेकेशन एन्जॉय करने गई थी। एक्ट्रेस नए साल की शुरुआत एक शानदार वेकेशन से की है। हाल ही में उन्होंने वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो रेड-मोनोकोनी में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने जुड़ा बनाया है। अलग अलग पोज में करिश्मा बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- क्या आप मेरी पसंद का गाना नहीं बजाएंगे।

बता दें कि उनकी इन तस्वीरों पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। वहीं उनके इस कैप्शन को देखने के बाद एकता कपूर ने भी कमेंट किया है। एकता ने लिखा- मैंने अगर तुम्हारी पसंद का गाना बजाया.... तो तुम्हें फुट मसाज की जरूरत होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Won’t u play my favourite song ??? . #maldives #throwback A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on

करिश्मा तन्ना इससे पहले बैक टू बैक बिकिनी तस्वीरें की थी। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। रियल लाइफ में करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने फैंस को खुद से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए देती रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Maldives . #birthday #celebration #faraway #getaway #love @furaveriresort A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार टीवी सीरियल नागिन 3 में नजर आईं थी। इसके अलावा वो रणबीर कपूर की फिल्म संजू में भी नजर आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर