डीप नेक चोली और लहंगा पहने देसी अवतार में खूबसूरत लगीं खुशी कपूर, LFW में मनीष मल्होत्रा के शो में आईं नजर

फैशन
Updated Aug 20, 2019 | 22:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खुशी कपूर हाल ही में लक्मे फैशन वीक में पहुंचीं। यहां वे एक खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जिसमें खुशी का लुक रॉयल लग रहा था।

Khushi Kapoor
Khushi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खुशी कपूर स्टाइलिश अवतार में लक्मे फैशन वीक पहुंचीं
  • यहां वे मनीष मल्होत्रा के शो के लिए आईं थीं
  • इस दौरान खुशी की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर इंडस्ट्री की फेवरेट स्टार किड्स में से हैं। जान्हवी ने जहां पिछले साल ही फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा है, वहीं खुशी कपूर अभी फिल्मों से दूर हैं। लेकिन मीडिया के कैमरे में वे अक्सर कैद होती रहती हैं। जान्हवी की तरह खुशी भी फैशनिस्ता हैं। बिना कोई फिल्म आए ही उनके अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में खुशी लक्मे फैशन वीक के दौरान फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के शो में पहुंचीं। इस दौरान की उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फैशन वीक में खुशी एक खूबसूरत इंडो-वेस्टर्न लहंगे में पहुंचीं। यहां वे एक डीप नेक स्लीवलेस चोली में नजर आईं। जिसे उन्होंने मैचिंग कलर के हाई-वेस्ट लहंगे के साथ पेयर किया। ये एक ऐसिमेट्रिक रफल लहंगा था। इंडो-वेस्टर्न लुक के चलते उन्होंने इसके साथ कोई दुपट्टा कैरी नहीं किया था। ये लुक ऐसी ही कम्प्लीट लग रहा था। उन्होंने अपने लुक को एक खूबसूरत चोकर नेकलेस से एक्सेसराइज किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#khushikapoor for @manishmalhotra05 at lakme fashion week @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Ramp ready allready #khushikapoor with designer @manishmalhotra05 @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

इस दौरान खुशी ने हाईलाइटर और लिपस्टिक से अपने लुक को बोल्ड बनाया। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग स्ट्रेपी हील्स से पूरा किया। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो खुशी ने सेंटर पार्टिंग के साथ अपने बालों को स्ट्रेट लुक में खुला रखा। खुशी का ये लुक फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है।

 

 

आपको बता दें कि हाल ही में खुशी, श्रीदेवी की करीबी दोस्त राखी पंजाबी के बेटे की शादी अटेंड करने के लिए बाली गई थीं। इस दौरान खुशी और उनकी कजिन शनाया कपूर की कुछ फोटोज सामने आईं थीं। जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। खुशी फिलहाल बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वे अपनी बड़ी बहन जान्हवी की तरह फिल्मों में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर