Disha Patani Hot Photos: शॉर्ट ड्रेस में दिशा पाटनी ने दिखाई हॉटनेस, दिलकश अदाओं से उड़ाए फैंस के होश

Hot Photos of Malang Actress Disha Patani: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म मलंग में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वे एक शॉर्ट ड्रेस में बहुत हॉट अंदाज में नजर आईं।

Disha Patani Hot Photos
Disha Patani Hot Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दिशा पाटनी ने कुछ स्टाइलिश फोटोज शेयर की हैं
  • इनमें वे एक शॉर्ट ड्रेस पहने बेहद हॉट लग रही हैं
  • दिशा जल्द ही फिल्म मलंग में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वे आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। दिशा ने जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। दिशा एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी फैंस का दिल जीतती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिनमें वे बहुत हॉट लग रही हैं। यहां दिशा एक शॉर्ट ड्रेस में पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस मिनी ड्रेस में ऐसेमेट्रिक हेमलाइन दी गई है। वी-नेक वाली इस ड्रेस की फुल स्लीव्ज शीयर स्टाइल में हैं। दिशा ने इस लुक को स्टड ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

तस्वीरों में दिशा ग्लोसी लिप्स के साथ ब्रॉन्ज मेकअप में नजर आ रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो दिशा ने सॉफ्ट वेवी लुक में अपने बालों को खुला रखा है। उन्होंने ब्लैक लेस एंकल बूट्स से अपने लुक को पूरा किया है। जो उनकी ड्रेस को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। दिशा का ये लुक उनके फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। अब तक उनकी फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। यूजर्स फोटो पर हॉट, नाइस जैसे कमेंट्स कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dishapatani) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो दिशा और आदित्य की फिल्म मलंग जल्द आने वाली है। ये एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दिशा-आदित्य के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा दिशा, सलमान खान के साथ फिल्म राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई में भी दिखेंगी। इससे पहले वे उनके साथ फिल्म भारत में नजर आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर