Mouni Roy Photos: सूट में मौनी रॉय ने दिखाया दिलकश देसी अंदाज, कजरारी आंखों से चलाया जादू

फैशन
Updated Mar 11, 2020 | 20:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Latest Photos of Mouni Roy: मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे देसी लुक में नजर आ रही हैं।

Mouni Roy Photos
Mouni Roy Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय का दिखा देसी लुक
  • ब्लू सूट में खूबसूरत लगीं मौनी
  • मेकअप से मौनी ने जीता दिल

टीवी पर टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार रही मौनी रॉय अब बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ रही हैं। मौनी ने छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई और घर-घर में पॉपुलर हुईं। अब वे फिल्मों में भी नाम बना रही हैं। मौनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती हैं। सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं, इंडियन वेयर में भी मौनी कमाल की लगती हैं।

मौनी का देसी लुक
हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका देसी अवतार नजर आ रहा है। यहां वे एक ब्लू चंदेरी सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इसके साथ एक ऑरेंज दुपट्टा कैरी किया है, जो उनके ब्लू सूट के साथ खूब फब रहा है। उन्होंने अपने इस ट्रेडिशनल लुक को सिंपल रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Stories are printed in kohl rimmed eyes.. In @the_homeaffair_jaipur By my dearest @anusoru A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी ने अपने लुक को गोल्डन झुमकों से एक्सेसराइज किया। उनके सूट में भी गोल्डन फ्लोरल डिटेलिंग है और दुपट्टे पर मैचिंग गोल्डन बॉर्डर है। इसलिए ये गोल्डन झुमके उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट दे रहे हैं। मेकअप की अगर बात करें तो मौनी ने लिपस्टिक के साथ ही अपनी आंखों को काजल से हाईलाइट किया है। उन्होंने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ मैसी बन में बांधा हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि काजल भरी आंखों में कहानियां प्रिंट होती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

मौनी रॉय की फिल्में
मौनी ने साल 2018 में फिल्म गोल्ड से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसमें वे अक्षय कुमार की पत्नी के रूप में नजर आईं। इसके बाद वे जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में दिखीं। पिछले साल दिवाली के मौके पर मौनी की तीसरी फिल्म मेड इन चाइना रिलीज हुई। राजकुमार राव स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल तो नहीं मचा पाई, लेकिन मौनी के लुक की काफी तारीफ हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

अब मौनी जल्द ही अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इसमें रियल लाइफ कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में इनके अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम किरदारों में दिखेंगे। ब्रह्मास्त्र में पहली बार मौनी नेगेटिव रोल निभाते हुए नजर आएंगी। ये फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर