Mouni Roy Hot Photos: ग्लैमरस अंदाज में मौनी रॉय ने करवाया फोटोशूट, कातिलाना अदाएं देख फैंस रह गए हैरान

फैशन
Updated Oct 07, 2019 | 15:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मौनी रॉय टीवी के बाद अब बॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। जल्द ही उनकी फिल्म मेड इन चाइना आने वाली है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ हॉट फोटोज शेयर की हैं।

Mouni Roy latest photos
Mouni Roy latest photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय ने हॉट फोटोज से उड़ाए होश
  • एक्सप्रेशंस देख फैंस के छूटे पसीने
  • मौनी रॉय जल्द ही मेड इन चाइना में दिखेंगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने टीवी से फिल्मों का सफर तय किया है। छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेस रही मौनी अब फिल्मों में भी अपना जादू चला रही हैं। इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में मौनी, राजकुमार राव के अपोजिट नजर आने वाली है। दर्शक इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में मौनी का जबरदस्त स्टाइल दिख रहा है। 

हाल ही में मौनी ने एक नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वे बेहद हॉट लग रही हैं। इन फोटोज में मौनी को देखकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। यहां वे एक फुल स्लीव्ज प्रिंटेड टॉप में नजर आ रही हैं। ये फ्रंट नोट टॉप है, जिसमें मौनी अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रही हैं। खुले बालों में कातिलाना एक्सप्रेशंस के साथ मौनी कहर ढा रही हैं। इस दौरान वे न्यूड लिपस्टिक के साथ सटल मेकअप में दिख रही हैं। मौनी की अदाएं देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imouniroy) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो मौनी ने पिछले साल फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वे अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आईं थीं। इसके बाद मौनी फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर में जॉन अब्राहम के अपोजिट दिखीं। अब मेड इन चाइना में उनकी जोड़ी राजकुमार राव के साथ बन रही है। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही थी। मेड इन चाइना 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sashajairam) on

इसके अलावा मौनी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है। अयान मुखर्जी की इस फिल्म में रीयल लाइफ कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में मौनी नेगेटिव किरदार प्ले करेंगी। ऐसा पहली बार है जब मौनी इस तरह का रोल निभाएंगी।

ब्रह्मास्त्र में इनके अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी अहम रोल में नजर आएंगे। अभी फिल्म की कोई फिक्स डेट नहीं आई है, लेकिन ये अगले साल समर में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर