Nysa Devgan New Photo: ग्लैमरस अंदाज में दिखीं अजय देवगन- काजोल की बेटी, इस लुक से छाईं

फैशन
Updated Nov 20, 2019 | 16:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Nysa Devgan: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में अपनी बेटी न्यासा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान न्यासा ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं, जिसे लेकर वो चर्चा में बनी हुईं हैं।

Nysa Devgan
Nysa Devgan 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस काजोल हाल ही में अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं
  • इस दौरान न्यासा काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं और उनका यह लुक काफी चर्चा में है
  • मालूम हो कि न्यासा को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है लेकिन उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है

स्टार किड्स अक्सर चर्चा में रहते हैं और इन्हीं स्टार किड्स में एक नाम है न्यासा देवगन का। न्यासा बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी हैं और अक्सर वो खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में न्यासा एयरपोर्ट पर नजर आईं और एक बार फिर वो स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

न्यासा अपनी मां काजोल के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं और इस दौरान वो व्हाइट नॉटेड (Knotted) टॉप पहने नजर आईं, इसके साथ उन्होंने लो- वेस्ट ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट शूज पहने। इस लुक के साथ न्यासा ने अपने बालों को खुला रखा और हल्का मेकअप किया। इस अंदाज में वो काफी ग्लैमरस लग रहीं थीं जिसमें उन्होंने अपने ऐब्स (Abs) फ्लॉन्ट किए। न्यासा के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं काजोल इस दौरान प्रिंटेज सूट पहने दिखीं जिसके साथ उन्होंने ऑरेन्ज स्टोल कैरी किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

 

मालूम हो कि न्यासा को कई बार उनके लुक और मेकअप के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा चुका है। हाल ही में वो अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं थीं और इस दौरान पीच कलर का लहंगा पहने नजर आईं थीं लेकिन इसे लेकर भी वो लोगों के निशाने पर आ गईं थीं। उनका जो दिवाली लुक सामने आया था उसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल इन तस्वीरों में उनके हेवी मेकअप को लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं थीं। इससे पहले भी कई बार वो इसका सामना कर चुकीं हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

हाल ही में अजय और काजोल की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसकी रिलीज में काजोल नहीं पहुंचीं थीं। इस दौरान फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने काजोल की गैरमौजूदगी की वजह बताते हुए कहा था, 'न्यासा की जो पढ़ाई चल रही हैं वो वहां पर हैं, जरूरी मीटिंग थी तो एक पेरेंट का मौजूद रहना जरूरी था तो उनको जाना पड़ा।' बता दें कि न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। 

बता दें कि तान्हाजी में अजय देवगन और काजोल के अलावा पंकज त्रिपाठी, जगपति बाबू, नेहा शर्मा और शरद केलकर हैं। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, जो अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर