एक साथ रैंप पर नजर आए 'पति पत्नी और वो', Ananya और Bhumi के बीच फंसे दिखे Kartik Aaryan

फैशन
Updated Oct 16, 2019 | 23:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पति पत्नी और वो की स्टारकास्ट कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर एक साथ रैंप वॉक करते हुए दिखे।

Kartik Aaryan, Ananya Panday, Bhumi Pednekar on ramp
Kartik Aaryan, Ananya Panday, Bhumi Pednekar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कार्तिक आर्यन ने की अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ रैंप वॉक
  • कार्तिक, अनन्या, भूमि फिल्म पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं
  • पति पत्नी और वो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म पति पत्नी और वो को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर नजर आएंगी।  हाल ही में फिल्म के पोस्टर्स आउट हुए हैं। जिनमें तीनों के किरदारों के बारे में बताया गया है। पोस्टर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। हाल ही में ये तीनों एक फैशन शो के दौरान रैंप वॉक करते हुए नजर आए।

दरअसल इंटरनेट पर कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जिनमें कार्तिक अपनी फिल्म पति पत्नी और वो की को-स्टार्स अनन्या और भूमि के साथ रैंप वॉक कर रहे हैं। इस सितारों ने मशहूर फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी संदीप खोसला के लिए वॉक की। इस दौरान तीनों का ही शानदार लुक दिख रहा था। अनन्या यहां गोल्डन हॉल्टर नेक लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ रफल स्लीव्ज दी गई थी। वहीं ब्लू लहंगे में भूमि का शाही अंदाज नजर आ रहा था। उन्होंने कॉन्ट्रास्टिंग दुपट्टे को सिर पर ओढ़ रखा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@filmfare) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@filmfare) on

वहीं कार्तिक आर्यन यहां वाइट कुर्ते पजामे में नजर आए। उन्होंने अपने लुक को पिंक हैवी वर्क वाली एथनिक जैकेट से लेयर किया था। वे भी कुछ कम नहीं लग रहे थे, उनका ये अंदाज काफी स्टाइलिश लग रहा था। खास बात ये थी कि अनन्या, कार्तिक और भूमि तीनों रैंप पर हाथ में हाथ डाले आए। इस दौरान कार्तिक अपनी 'पत्नी और वो' यानि अनन्या और भूमि के बीच फंसे लग रहे थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@filmfare) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@filmfare) on

 

आपको बता दें कि पति पत्नी और वो में कार्तिक 'चिंटू त्यागी' का रोल निभा रहे हैं। वहीं भूमि उनकी पत्नी वेदिका बनी हैं। फिर उनकी नॉर्मल चल रही जिंदगी में 'वो' यानि तपस्या जी (अनन्या पांडे) की एंट्री होगी। ये फिल्म 1978 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है। कार्तिक, अनन्या, भूमि की फिल्म पति पत्नी और वो 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर