कभी गुलाब जामुन तो कभी लड्डू, मिठाइयों से हुई Ranveer Singh के कपड़ों की तुलना

Ranveer Singh fashion: हाल ही में रणवीर सिंह की कुछ फोटोज वायरल हुई हैं, जिनमें उनके अलग-अलग लुक्स की तुलना मिठाइयों से की जा रही है।

Ranveer Singh fashion looks with Indian sweets viral
Ranveer Singh fashion looks with Indian sweets viral  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह को फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद है
  • उनके लुक की तुलना मिठाइयों से की जा रही है
  • रणवीर की फनी फोटोज वायरल हो रही हैं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं। उन्हें अपनी रिएलिस्टिक एक्टिंग के लिए जाना जाता है। कोई भी किरदार निभाते वक्त रणवीर उसमें पूरी तरह डूब जाते हैं। इसकी झलक हमें पद्मावत में अलाउद्दीन खिलजी के रोल में साफ देखने को मिली थी। इस किरदार को रणवीर ने इस तरह निभाया कि हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल हो गया। लेकिन रणवीर की चर्चा सिर्फ उनकी एक्टिंग के लिए बल्कि उनके स्टाइल के लिए भी की जाती है। 

रणवीर अक्सर अपने 'हटके' फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके लुक्स देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना बहुत पसंद है और वे रेगुलर स्टाइल में विश्वास नहीं करते। रणवीर के फैंस भी इस बात को पूरी तरह से समझते हैं, तभी तो उन्होंने रणवीर के कपड़ों की तुलना कई मिठाईयों से कर दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
When you are missing your favourite sweets . . #ranveersingh concept by @ranveersinghera #viralbhayani @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

मिठाई से रणवीर के लुक्स की तुलना

विरल भयानी ने रणवीर की कुछ फोटोज शेयर की हैं। जिसमें उनके कपड़ों को गुलाब जामुन, काजू कतली, लड्डू, ग्रीन बर्फी और पिंक बर्फी के साथ दिखाया गया है। ये फोटोज देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अपनी इस पोस्ट में विरल ने ये भी बताया कि ये कॉन्सेप्ट रणवीर के एक फैन पेज रणवीर सिंह एरा का है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो रणवीर सिंह फिल्म 83 को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर आधारित है। इसमें रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रूप में दिखेंगी। ये फिल्म इसी साल 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरल और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ranveersingh) on

पहले चर्चा थी कि फिल्म 83 को वेब पर रिलीज किया जा सकता है, लेकिन फिर मेकर्स ने ये साफ किया कि फिल्म थिएटर में ही आएगी। इसके अलावा रणवीर यशराज फिल्म्स की जयेशभाई जोरदार में भी नजर आएंगे। खबर है कि ये फिल्म भी डिजिटल की बजाए थिएटर में ही रिलीज की जाएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर