Maanayata Dutt Swimsuit photo: स्विमसूट में दिखीं संजय दत्त की पत्नी मान्यता, सौतेली बेटी ने किया ये कमेंट

Sanjay Dutt wife Maanayata Dutt Swimsuit photo: हाल ही में संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट फोटो शेयर की है, जिसमें वे स्विमसूट में दिख रही हैं।

Sanjay Dutt wife Maanayata Dutt Swimsuit photo
Sanjay Dutt wife Maanayata Dutt Swimsuit photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त का ग्लैम अवतार
  • स्विमसूट में मान्यता लगीं हॉट
  • मान्यता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त के साथ-साथ उनकी पत्नी मान्यता दत्त भी चर्चा में रहती हैं। मान्यता फिल्मी पर्दे से भले ही दूर हो, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए वे फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। फोटोज देखकर लगता है कि इन दिनों वे वेकेशन पर हैं। 

हाल ही में मान्यता ने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटो शेयर की है। यहां वे एक क्रूज पर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। यहां मान्यता ने मल्टीकलर प्रिटेंड बिकिनी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने इस लुक को ब्लैक नेट लेयर से कवर किया है। यहां वे बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेज से एक्सेसराइज किया है। वहीं बालों को बन में बांधा हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maanayata) on

41 की उम्र में भी मान्यता ने अपनी फिटनेस को बरकरार रखा है। फिटनेस के मामले में वे एक इंस्पिरेशन हैं। उनकी ये फोटो फैंस के साथ-साथ संजय दत्त की बेटी त्रिशाला को भी पसंद आ रही है। उन्होंने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'स्टनिंग।'

मान्यता ने इससे पहले भी कुछ फोटोज शेयर की हैं, इनमें से एक में वे बीच पर वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। यहां एक प्रिटेंड वन-शोल्डर प्लेसूट में नजर आईं। इसके अलावा वे पूल में बिकिनी पहने हुए भी पोज दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maanayata) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@maanayata) on

बता दें कि मान्यता ने शादी से पहले कमाल राशिद खान की फिल्म देशद्रोही से डेब्यू किया था। संजय दत्त से पहले मान्यता ने मेराज उर रहमान से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2008 को उन्होंने संजय दत्त से शादी रचाई। दोनों के जुड़वां बच्चे भी हैं। जिनके साथ मान्यता अक्सर फोटोज शेयर करती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर