न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रहीं सुहाना खान की नई तस्वीर वायरल, ग्लैमरस अंदाज में आईं नजर

फैशन
Updated Sep 18, 2019 | 23:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड में से एक सुहाना खान आए दिन चर्चा में रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान की खास तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में सुहाना ग्लैमरस अंदाज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

suhana khan
suhana khan 
मुख्य बातें
  • हाल ही में सुहाना खान की खूबसूरत तस्वीर सामने आई है
  • पॉपुलर स्टार किड इस तस्वीर में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं
  • सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं

बॉलीवुड में किंग खान यानी शाहरुख खान कुछ भी करते हैं वो ट्रेंड बन जाता है। एक्टर के सिग्नेचर पोज के साथ -साथ फैंस उनके हर एक स्टाइल को कॉपी करना नहीं भूलते हैं। वहीं उनकी बेटी सुहाना खान पॉपुलैरिटी के मामले में अपने पिता से कम नहीं हैं। खास कर सोशल मीडिया पर। बता दें कि स्टार किड की कोई भी तस्वीर आए दिन वायरल होती रहती है। हाल ही में उनकी बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। 

फेमस स्टार किड सुहाना खान चाहे अपनी गर्ल गैंग के साथ हो या फिर अकेली उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल होती है। हाल ही में सामने आई तस्वीर में स्माइल देती हुई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

तस्वीर में सुहाना ब्राउन कलर के टॉप में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके हाथों में पैसे हैं, साथ ही वो कुछ सोचती हुई खुद में खोई नजर आ रही हैं। वहीं सुहाना के इस तस्वीर पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें ब्यूटीफुल कहा तो किसी ने अट्रैक्टिव। बता दें कि देखते ही देखते उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Glamour Alert (@glamouralertofficial) on

 

बता दें कि इससे पहले गौरी खान ने सुहाना खान का एक वीडियो शेयर किया था। वो वीडियो उनके कॉलेज के पहले दिन का था। सुहाना इन दिनों  न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं। वहीं स्टार किड की कॉलेज के दिनों की तस्वीरें देखने के बााद आपको भी अपने कॉलेज के दिन याद आ जाएंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by suhana khan (@suhanakha2) on

 

वहीं ये पहली बार नहीं जब सुहाना की तस्वीर वायरल हुई हो। इससे पहले उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती है। आपको बता दें कि सुहाना ने इस साल इंग्लैंड की आर्डिंग्ली से ग्रैजुएशन पूरी की है। सुहाना इस दौरान ना केवल ग्रैजुएट हुईं बल्कि उन्होंने 'ड्रामा में योगदान के लिए मिला Russell cup भी जीता था। जिसे लेकर शाहरुख खान और गौरी ने खान ने खुशी जाहिर की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर