Shehnaz Gill: बिग बॉस फेम शहनाज गिल से सीखें सिंपल सलवार-सूट में कैसे दिखे स्टाइलिश, ऐसे करें एक्सपेरिमेंट

Shehnaz Gill Salwar suit Stylish Gorgeous Look: शहनाज गिल सलवार सूट ज्यादा पहनती हैं लेकिन वो हमेशा इसके साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। आइए आज शहनाज से सीखें कैसे सिंपल सूट में दिखें गॉर्जियस....

Shehnaz Gill Gorgeous in Salwar suit 5 Stylish Look
शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शहनाज गिल बिग बॉस-13 की सबसे एंटरटेनर और मजबूत कंटेस्टेंट में से एक रही हैं।
  • कम समय में शहनाज गिल एक बड़ी और लॉयल फैन फॉलोविंग बनाने में कामयाब रही।
  • शहनाज गिल सिर्फ अपने क्यूट व्यवहार ही नहीं बल्कि स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं।

शहनाज गिल बिग बॉस-13 की सबसे एंटरटेनर और मजबूत कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। बहुत कम समय में पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल एक बड़ी और लॉयल फैन फॉलोविंग बनाने में कामयाब रही। फैन्स को बिग बॉस में शहनाज की प्यारी हरकतें बेहद पसंद आईं। साथ ही उनका बिहेवियर भी सबको खूब अच्छा लगा। वैसे शहनाज कौर गिल एक अभिनेत्री, मॉडल और गायिका हैं। वह काला शाह काला और डाका जैसी पंजाबी फिल्मों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं। लेकिन बिग बॉस 13 ने उन्हें रातोंरात घर-घर पहचान दिलाई। 
शहनाज गिल सिर्फ अपने क्यूट व्यवहार ही नहीं बल्कि स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। शहनाज अक्सर शानदार और स्टनिंग आउटफिट्स में नजर आती हैं। वैसे शहनाज गिल सलवार सूट ज्यादा पहनती हैं लेकिन वो हमेशा इसके साथ एक्सपेरिमेंट करती हैं। आइए आज शहनाज गिल से सीखें कैसे सिंपल सूट में दिखें गॉर्जियस...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

पार्टी में टाय करें शहनाज गिल का ये लुक
अगर आप किसी पार्टी या शादी में जाने का प्लान बना रहे हैं जो शहनाज गिल का ये लुक जरूर ट्राय करें। ये कॉम्बिनेशन आपके लिए अच्छा है। सिंपल ब्लू कलर शरारा सूट के साथ रेड-यलो कॉम्बिनेशन वाला हैवी दुपट्टा परफेक्ट है। शहनाज ने इस लुक को झुमको के साथ पूरा किया है। जो कि उनपर काफी सूट कर रहा है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

ऐसे चुने लाइट कलर के परफेक्ट सूट
वैसे अगर आप अगर लाइट कलर ट्राय करना चाहती हैं तो शहनाज का ये सूट ट्राय करना न भूलें। लाइट यलो कलर के साथ गोल्डन कॉम्बिनेशन वाला हैवी कुर्ता और प्लेन सलवार के साथ नॉर्मल दुपट्टा शहनाज को एकदम परफेक्ट सूट कर रहा है। इसके साथ आप शहनाज की तरह ज्वैलरी से इस लुक को और इनहेंस कर सकते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

ट्राय करें शहनाज का ये एलिगेंट लुक 
शहनाज गिल लाइट के साथ-साथ डार्क कलर भी काफी प्रफर करती हैं। अगर आप भी ट्रेंड के साथ चलना चाहते हैं तो शहनाज का ये सिंपल के साथ एलिगेंट बनाने वाला लुक जरूर ट्राय करें। प्लेन मजेंटा कलर के शरारा सूट के साथ आप ये हैवी दुपट्टा पर एकदम कूल ऑप्शन ट्राय कर सकते हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

यलो सूट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
आजकल यलो कलर काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी यलो कलर का सलवार सूट पहनाना चाहते हैं तो शहनाज गिल का ये कॉम्बिनेशन जरूर देखें। शहनाज ने सिंपल यलो सूट के साथ गोल्डन वर्क वाला ओरेंज कलर का दुपट्टा और लाइट मेकअप किया है। जो कि उन्हें एकदम सिंपल शोबर लुक दे रहा है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर