अपने स्टाइल से फिर छाईं मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट का भी चला जादू

फैशन
Updated Dec 21, 2019 | 17:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shloka Mehta and Radhike Merchant Style: हाल ही में मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल में वार्षिक समारोह हुआ जहां श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी पहुंचीं और दोनों अपने स्टाइल से छा गईं।

Shloka Mehta with Husband Aakash Ambani and Radhika Merchant
Shloka Mehta with Husband Aakash Ambani and Radhika Merchant 
मुख्य बातें
  • धीरूभाई अंबानी स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचीं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट
  • इस दौरान दोनों का स्टाइलिश और खूबसूरत अंदाज देखने को मिला
  • जहां श्लोका पैंट्स और टॉप में नजर आईं वहीं राधिका पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर चर्चा में रहता है और उनकी बहू श्लोका मेहता भी अपने स्टाइल के लिए अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। हाल ही में मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल में वार्षिक समारोह हुआ जहां अंबानी परिवार के साथ- साथ राधिका मर्चेंट भी पहुंचीं।

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका और अनंत अंबानी की दोस्त राधिका मर्चेंट एक बार फिर अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। श्लोका यहां व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट्स पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने साइड पार्टिंग कर अपने बालों को खुला रखा और हल्का मेकअप किया। अपने इस लुक में श्लोका काफी खूबसूरत लग रहीं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on

 

इन वीडियो में देखें राधिका मर्चेंट

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap) on

 

वहीं राधिका इस दौरान बैल स्लीव्स वाली पिंक कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। इसके साथ उन्होंने भी साइड पार्टिंग कर अपने बालों को खुला रखा और कानों में डायमंड ईयररिंग्स पहने जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

इससे पहले भी दिखा था दोनों का खूबसूरत अंदाज

हाल ही में मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी के घर में शादी थी और यहां के प्री-वेडिंग फंक्शन से श्लोका और राधिका की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। जिनमें श्लोका मेहता पेस्टल पिंक लहंगा पहने नजर आ रहीं थीं जिसके साथ उन्होंने अपने लुक को डायमंड और एमरल्ड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, टीके और कंगन पहने। इस लुक के साथ उन्होंने पोनीटेल बनाई। 

श्लोका और राधिका की तस्वीरें

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shloka Ambani Encyclopedia (@shlokaakashambani_fp) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

वहीं राधिका भी इस दौरान हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहने नजर आईं थीं। उन्होंने दुपट्टे को पीछे की तरफ से दोनों हाथों पर कैरी किया था। राधिका ने भी डायमंड नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांग टीका पहना था और पोनीटेल बनाई थी। अपने इस लुक में दोनों काफी खूबसरत लग रहीं थीं।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर