श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने फिर शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटो, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

फैशन
परमीता शर्मा
Updated Mar 25, 2020 | 09:54 IST

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है जिसे लेकर वो चर्चा में बनी हुईं हैं। उनकी यह फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

Palak Tiwari
Palak Tiwari  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटो
  • पलक की ये फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है
  • मालूम हो कि पलक अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। पलक अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर खबरों में रहती हैं और एक बार फिर वो चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। 

पलक ने अपनी जो फोटो शेयर की उसमें वो लेपर्ट प्रिंट का ब्रालेट टॉप और डेनिम जींस पहने दिख रही हैं। फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं जो उनके लुक को और ग्लैमरस बना रहे हैं। इसके साथ पलक ने बोल्ड लिप कलर का इस्तेमाल किया। पलक की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इस फोटो में वो काफी अच्छी लग रही हैं तो कुछ का कहना है कि वो बेहद खूबसूरत हैं। 

पलक तिवारी की नई फोटो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब पलक अपनी फोटो को लेकर चर्चा में आईं हो। इससे पहले उन्होंने फोटोशूट करवाया था जो उनके फैंस को काफी पसंद आईं थीं। पलक का ये फोटोशूट पत्तों के साथ हुआ था जिसकी तुलना कियारा आडवाणी के उस फोटोशूट से हुई थी जो उन्होंने डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए करवाया था। पलक की ये फोटोज भी काफी चर्चा में रहीं थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chris Rathore Photographer (@chrisrathore.photo) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chris Rathore Photographer (@chrisrathore.photo) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chris Rathore Photographer (@chrisrathore.photo) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Chris Rathore Photographer (@chrisrathore.photo) on

मालूम हो कि पलक भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाना चाहती हैं और पिछले कुछ समय से खबरें हैं कि वो अपना डेब्यू कर सकती हैं हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि वो फिल्मों में नजर आएंगी या टीवी से अपना डेब्यू करेंगी। हालांकि पलक के फैंस की संख्या कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके करीब चार लाख फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर