Children's day: तैमूर अली खान से इनाया खेमू तक, इन क्यूट स्टार किड्स की तरह करें अपने बच्चों को तैयार

फैशन
Updated Nov 14, 2019 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Star Kids Style: तैमूर से इनाया, मीशा कपूर तक, छोटी सी उम्र में ही ये स्टार किड्स बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। क्यूटनेस के साथ-साथ इनका स्टाइल भी बहुत पसंद किया जाता है। आप भी बच्चों को इनकी तरह तैयार कर सकते हैं।

Taimur ali Khan, Inaaya Kemmu
Taimur ali Khan, Inaaya Kemmu  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्टार किड्स का स्टाइल है बेहद क्यूट
  • आप भी अपने बच्चों को तैमूर, इनाया जैसे तैयार कर सकते हैं
  • देखें स्टार किड्स की क्यूट फोटोज

हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। ये हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। नेहरु को बच्चों से खास लगाव था और उनके बीच उन्हें 'चाचा नेहरु' के नाम से जाना जाता था। वैसे हर दिन ही बच्चों के लिए होता है, लेकिन ये दिन उनके लिए बेहद खास माना जाता है। बॉलीवुड में भी तैमूर अली खान, इनाया खेमू, मीशा कपूर जैसे ऐसे कई क्यूट स्टार किड्स हैं, जिनकी फोटोज अक्सर वायरल होती रहती हैं।

छोटी सी उम्र में ही इन स्टार किड्स के ढेरों फैंस हैं, जो उनकी क्यूट तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इतना ही नहीं, अभी से इन बच्चों का स्टाइल भी अपने पैरेंट्स की तरह जबरदस्त हैं। आप भी अगर अपने बच्चों को इन स्टार किड्स की तरह सजाना चाहते हैं तो देखें ये फोटोज और अपनाएं सिंपल तरीके।

तैमूर अली खान
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वे बेहद लोकप्रिय हैं और इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। तैमूर कैजुअल से लेकर एथनिक तक, हर तरह के आउटफिट्स में नजर आते हैं। आप भी मौके और मौसम के हिसाब से अपने बच्चों को उनकी तरह तैयार कर सकते हैं। यहां वे एक वाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। उनकी टी-शर्ट पर 'I Love Mom' लिखा है। ऐसी कोट्स वाली टी-शर्ट बच्चों पर बेहद अच्छी लगती है। साथ ही तैमूर ने इसके साथ बूट्स पहने हैं। सर्दी का मौसम आ गया है तो आप भी अपने बच्चों को बूट्स पहना सकते हैं। इसके अलावा त्योहारों के मौकों पर आप अपने बच्चे को तैमूर की तरह कुर्ता पजामा और जैकेट पहनाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tanghavri) on

इनाया खेमू
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया क्यूटनेस में अपने कजिन तैमूर से कुछ कम नहीं हैं। सोहा उन्हें बेहद क्यूट तरीके से स्टाइल करती हैं। वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन आउटफिट्स में भी इनाया बेहद प्यारी लगती हैं। कलरफुल फ्रॉक्स से लेकर सूट और लहंगे तक आप भी अपनी नन्ही गुड़िया को ऐसे तैयार कर सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

Inaaya Naumi Kemmu photos

Inaaya Naumi Kemmu photos

मीशा कपूर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा कपूर बेहद क्यूट हैं। शाहिद-मीरा अक्सर मीशा की फोटोज शेयर करते रहते हैं। आप भी मीशा की तरह अपनी बेटी को ऐसी कैजुअल और लाइट प्रिंटेड फ्रॉक्स पहन सकती हैं। इसके अलावा फंक्शन्स में लहंगा भी चुन सकती हैं। इसके साथ आप भी अपनी गुड़िया को बिंदी लगाए, इससे उसका लुक और भी क्यूट लगेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Kapoor (@mira.kapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on

निशा कौर वीबर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और डेनियल वीबर की बेटी निशा कौर वीबर लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। सनी अपनी बेटी को अपनी ही तरह स्टाइलिश आउटफिट्स पहनाती हैं। यहां दोनों मैचिंग येलो लहंगे में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। आप भी अपनी बेटी के साथ ट्विनिंग कर सकती हैं। इस तरह के आइडियाज फोटोज के लिए भी बेस्ट होते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone) on

अबराम खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम भले ही मीडिया के कैमरों से दूर रहते हों, लेकिन उनके पैरेंट्स अक्सर अबराम की फोटोज शेयर करते रहते हैं। फोटोज से साफ पता चलता है कि अबराम को कूल कैजुअल लुक पसंद है। वे अक्सर शॉर्टस या जींस और टी-शर्ट में दिखते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को कंफर्ट के साथ कूल लुक देना चाहती हैं तो अबराम की तरह तैयार करें।

Misha Kapoor birthday

क्यूटनेस के साथ-साथ स्टार किड्स का स्टाइल भी बेहद खास है। आप भी इनकी तरह अपने बच्चों को तैयार करके सबकी वाहवाही लूटें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर