Sunny Leone Photo: दुबई में दिखा सनी लियोनी का ग्मैलरस अंदाज, ब्लैक मोनोकिनी में आईं नजर

फैशन
Updated Nov 26, 2019 | 12:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sunny Leone New Picture: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों दुबई में अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मना रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने ब्लैक मोनोकिनी में अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं हैं।

Sunny Leone
Sunny Leone 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों परिवार के साथ दुबई में समय बिता रहीं हैं
  • हाल ही में उन्होंने ब्लैक मोनोकिनी में अपनी फोटो शेयर की जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं
  • सनी हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर के गाने में नजर आईं थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं।

सनी इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं जहां की कुछ तस्वीरें भी वो सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं। अब उन्होंने अपनी जो फोटो शेयर की उसमें वो ब्लैक फ्लोरल मोनोकिनी पहने दिख रहीं हैं और अपने कर्व्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसमें वो ब्राउन शेड्स लगाए और कैप पहने दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने अपने शॉर्ट बालों को खुला रखा और पूल साइड में सन बाथ लेती दिखीं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'लव दुबई!'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 

इससे पहले सनी ने दुबई की अपनी फोटोज शेयर की थीं जिनमें वो एक महिलाओं के ग्रुप के साथ खड़ी दिख रहीं थीं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा था, 'जब आप महिलाओं के बेहतरीन ग्रुप से मिलती हैं।' वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर के गाने बत्तिया बुझा दो में नजर आईं थीं। फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on

बता दें कि इससे पहले सनी लियोनी बेबी डॉल, लैला मैं लैला, देसी लुक, लैला तुझे लुट लेगी, पिंक लिप्स जैसे गानों में काम कर चुकी हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आए थे। मालूम हो कि सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। तीन बच्चों की मां सनी के इंस्टाग्राम पर 28 मिलियन यानी करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर