Angelina Jolie Birthday: भाई के साथ लिप लॉक कर चुकी हैं एंजेलिना जॉली, शर्ट पर खून से लिखा था पति का नाम

Angelina Jolie Birthday: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली आज अपना बर्थडे मान रही हैं। एंजेलिना की पर्सनल लाइफ काफी विवादों भरी है। एंजेलिना ने तीन शादियां की है, ये तीनों ही शादियां टूट गई।

Angelina Jolie
Angelina Jolie 
मुख्य बातें
  • हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जॉली आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • एंजेलिना जॉली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।
  • एंजेलिना ने तीन शादियां की है।

मुंबई. हॉलीवुड एक्ट्रेस और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक एंजेलीना जॉली आज अपना 46वां बर्थडे मना रहीं हैं। एंजेलीना जॉली ने महज 14 साल की उम्र में बतौर फैशन मॉडल करियर शुरू करने वालीं एंजेलीना जॉली अपनी पर्सनल लाइफ के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। 

एंजेलिना जब एक साल की थीं तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उनकी और उनके भाई की परवरिश मां ने ही की थी। एंजेलीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में आई फिल्म  'लूकिंग टु गेट आउट' से की थी। ये फिल्म उन्होंने अपने पिता के साथ की थी।   

एंजेलिना जॉली की तीन शादियां हुई हैं। उन्होंने पहली शादी 1996 में फिल्म हैकर के को-एक्टर जॉनी ली मिलर से की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी। अपनी शादी में उन्होंने काली पैंट और सफेद शर्ट पहनी थी। इसमें उन्होंने खून से अपने पति का नाम लिखा था। ये शादी तीन साल चली और साल 1999 में दोनों का तलाक हो गया।

इस एक्टर से की दूसरी शादी

एंजेलिना जॉली की दूसरी शादी एक्टर बिली बॉब थार्नटन से साल 2000 में हुई थी। एंजेलिना जॉली और बॉब थार्नटन गले में लॉकेट पहना करते थे। इसमें एक आकार की  छोटी शीशी थी, इसमें दोनों ने एक दूसरे के ब्लड भरकर पहना हुआ था। साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। 

एंजेलिना जॉली ने ब्रैड पिट से तीसरी शादी साल 2014 में की थी। शादी से पहले दोनों सात साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे। दोनों का साल 2019 में तलाक हो गया था। एंजेलिना जॉली के छह बच्चे हैं। इनमें से तीन बच्चों को उन्होंने गोद लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
"Where ever I am I always find myself looking out the window wishing I was somewhere else." - Angelina Jolie A post shared by Angelina Jolie (@angelinajolie_offiicial) on

भाई को कर चुकी हैं स्मूच 
एंजेलिना जॉली को एक वक्त ड्रग्स की लत लग गई थी। यही नहीं, उन्होंने खुलासा किया था कि वह महज 14 साल की थीं, जब उन्होंने वर्जिनिटी खो दी थी। बकौल एंजेलिना जॉली- 'जब मैं 14 साल की थी तब ब्वॉयफ्रेंड के साथ सड़कों में घूमती थी। वो मेरे बेडरूम में वक्त गुजारता था।'

एंजेलिना जॉली उस वक्त भी विवादों में आईं थीं जब उन्होंने अपने भाई को स्मूच किया था। दरअसल गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड सेरेमनी में उन्हें भाई को बैकस्टेज लिप-लॉक करते हुए देखा गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे अपने भाई जेम्स होवर से प्यार है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर