उत्तराखंड के इस शिव मंदिर के दर्शन करने पहुंची एवेंजर्स एंडगेम की एक्ट्रेस, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक

हॉलीवुड
Updated Aug 11, 2019 | 16:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एवेंजर्स एंडगेम की एक्ट्रेस इवैंजलीन लीली ने उत्तराखंड के लोगों के साथ फोटोज क्लिक की है। इसके अलावा वह अलमोड़ा की सड़कों पर भी घूमती हुई नजर आईं। यहां पर देखें इवैंजलीन लीली की फोटोज...

Evangeline Lilly
Evangeline Lilly  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुंबई. एवेंजर्स एंडगेम, आंटमैन एंड दे वास्प की एक्ट्रेस  इवैंजलीन लिली इन दिनों इंडिया में छुट्टियां बिता रही हैं। इवैंजलीन लिली अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडिया ट्रिप की फोटोज शेयर कर रही हैं। इवैंजलीन इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड में हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के जागेश्वर मंदिर में दर्शन किए हैं। 

इवैंजलीन इंस्टाग्राम पर जागेश्वर मंदिर की फोटोज शेयर की है। उन्होंने लिखा- मैं अभी तक प्रकृति को महसूस नहीं कर सकती थी जब तक मुझे अपनी सीमाए पता नहीं चली। बरसात के मौसम में जागेश्वर मंदिर के दर्शन और इसके बाद जंगल में पिकनिक लंच। 

ऐवेंजर्स एंडगेम की एक्ट्रेस ने उत्तराखंड के लोगों के साथ फोटोज क्लिक की है। इसके अलावा वह अलमोड़ा की सड़कों पर भी घूमती हुई नजर आईं। उन्होंने पहाड़ों के बीच डूबते हुए सूरज की फोटोज क्लिक की है।    

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Evangeline Lilly (@evangelinelillyofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#henna day w the ladies A post shared by Evangeline Lilly (@evangelinelillyofficial) on

जागेश्वर धाम में हैं भगवान शिव के 124 मंदिर
जागेश्वर धाम में भगवान शिव को समर्पित 124 छोटे-बड़े मंदिर है। मंदिरों का निर्माण लकड़ी तथा सीमेंट से नहीं हुआ है बल्कि बडी-बडी शिलाओं से इसे निर्मित किया गया है। जागेश्वर को भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में एक माना जाता है। इसका उल्लेख स्कंद पुराण, शिव पुराण और लिंग पुराण में भी मिलता है। 

जागेश्वर धाम के बारे में कहा जाता है कि यहां सप्तऋषियों ने तपस्या की थी और यहीं से लिंग के रूप में भगवान शिव की पूजा शुरू हुई थी। खास बात यह है कि यहां भगवान शिव की पूजा बाल या तरुण रूप में भी की जाती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#almora #himalayas #india #beauty #colour #life A post shared by Evangeline Lilly (@evangelinelillyofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#almora #himalayas #india #beauty #colour #life A post shared by Evangeline Lilly (@evangelinelillyofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#almora #himalayas #india #beauty #colour #life A post shared by Evangeline Lilly (@evangelinelillyofficial) on

इस फिल्म में आएंगी नजर    
वर्कफ्रंट की बात करें तो इवैंजलीन लिली कॉमेडी फिल्म 'हैप्पी लाइफ' में साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आइक बैरिनहोल्ट्ज होंगे। वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविड स्टैसेन इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे। 

फिल्म में लिली एक छोटे से बच्चे की मां का किरदार निभाएंगी, जिसे शक है कि उसके पति का किसी इंस्टाग्राम स्टार के साथ अफेयर है। इसी वजह से हमेशा काम में डूबे रहने वाले अपने पति पर शक करती है। एक के बाद एक गलती के चलते वह एक युवक के करीब चली जाती हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर