फैन ने लाइव कॉन्सर्ट में की कुछ ऐसी हरकत, भड़क गए प्रियंका चोपड़ा के पति Nick Jonas

हॉलीवुड
Updated Oct 26, 2019 | 21:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

लॉस एंजेलिस में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट में एक महिला फैन निक जोनस के साथ अजीब ढंग से पेश आ रही थी। इंटरनेट पर वायरल वीडियोज में ये फैन पीछे से निक के पैर को पकड़ते और उन्हें छूते हुए दिख रही हैं।

Priyanka Chopra And Nick Jonas
Priyanka Chopra And Nick Jonas 
मुख्य बातें
  • लॉस एंजेलिस में जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में एक महिला फैन निक जोनस के साथ अजीब ढंग से पेश आ रही थी।
  • वायरल वीडियो में ये फैन पीछे से निक के पैर को पकड़ते दिख रही हैं।
  • निक उस महिला पर भड़क गए और उन्हें खरी खोटी भी सुनाई।

 

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को फैन्स की बदतमीजी का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर निक जोनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की निक के साथ बदतमीजी कर रही हैं।  
 
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक लॉस एंजेलिस में जोनस ब्रदर्स के एक कॉन्सर्ट में एक महिला फैन निक जोनस के साथ अजीब ढंग से पेश आ रही थी। इंटरनेट पर वायरल वीडियोज में ये फैन पीछे से निक के पैर को पकड़ते और उन्हें छूते हुए दिख रही हैं।

खबरों के मुताबिक, निक उस महिला पर भड़क गए और उन्हें खरी खोटी भी सुनाई। हालांकि, कुछ देर बाद निक फिर से अपने भाइयों के साथ परफॉर्म करने लगे। यह वाक्या पिछले हफ्ते का है, जब जोनस ब्रदर्स अपने हैपीनेस बिगिंस टूर के तहत हॉलीवुड बाउल में परफॉर्म कर रहे थे।

वायरल हुआ था किसिंग वीडियो 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका अपनी जेठानी डेनियल के साथ ऑडिटोरियम के वीआईपी एरिया में खड़ी नजर आ रही हैं। तभी जोनस ब्रदर्स वहां से गुजरते हैं। 

जोनस ब्रदर्स गाने के बीच में ही अपनी- अपनी पत्नियों को किस करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि केविन अपनी पत्नी डेनियल के पास से गुजरते हुए उन्हें किस करते हैं और तभी उनके पीछे आ रहे निक जोनस भी अपनी पत्नी प्रियंका के साथ लिप लॉक करते हैं। 

शादी के बाद मनाया पहला करवा चौथ 
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में शादी के बाद पहला करवाचौथ मनाया था। प्रियंका ने अमेरिका से करवाचौथ सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की हैं। इसमें वह पिंक कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, निक जोनस भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

एक अखबार की रिपोर्ट की मानें तो करवा चौथ के मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस उनके साथ व्रत रखना चाहते थे लेकिन प्रियंका ने उन्‍हें नहीं रखने दिया। अखबार को निक की मम्मी मधु चोपड़ा ने निक जोनस ने व्रत रखने की इच्‍छा जताई तो प्रियंका ने उन्‍हें मना कर दिया क्‍योंकि निक को व्रत की आदत नहीं है।   

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर