झकझोर देगी इस हॉलीवुड एक्ट्रेस की कहानी, 500 डॉलर लेकर 15 साल की उम्र में मां ने करवाया था रेप

हॉलीवुड
Updated Sep 25, 2019 | 16:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर ने हाल ही में अपने टीनएज के दिनों की एक ऐसी घटना के बारे में खुलासा किया, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 साल की उम्र में उनकी मां ने पैसे लेकर उनका रेप

Demi Moore
Demi Moore  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 15 साल की उम्र में डेमी मूर को हुआ था रेप
  • डेमी की मां ने 500 डॉलर लेकर करवाया था रेप
  • सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर ने हाल ही में एक ऐसी घटना के बारे में खुलासा किया, जिसके बारे में सुनकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे। ये घटना किसी को भी झकझोर देगी। डेमी ने गुड मॉर्निंग अमेरिका शो में इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 15 साल की उम्र में उनकी मां ने 500 डॉलर लेकर उनका रेप करवाया था।

इस शो में 56 वर्षीय एक्ट्रेस डेमी अपनी नई किताब 'Inside Out' के बारे में बात करने पहुंची थीं। इसे उन्होंने अपनी तीनों बेटियों और मां को डेडिकेट की है। डेमी की मां की मौत 1998 में हुई थी। शो होस्ट Diane Sawyer से उस घटना के बारे में बात करते हुए डेमी ने बताया कि ये तब हुआ, जब एक रात वे घर लौटी थी और एक बूढ़ा आदमी उनकी मां के साथ था। उसने डेमी का रेप किया और इसके बदले उनकी मां ने उससे 500 डॉलर भी लिए। डेमी उस वक्त सिर्फ 15 साल की थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@demimooreofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@demimooreofficial) on

एक्ट्रेस ने अपने माता-पिता के बारे में बात करते हुए बताया कि उन दोनों को नशे की आदत थी। जिससे कर्जे के चलते उन्हें बार-बार घर बदलना पड़ता था। डेमी ने अपनी किताब में ये भी बताया कि जब वे 12 साल की थी, तब उनकी मां ने खुदखुशी की कोशिश की थी। तब उन्होंने मां के मुंह में हाथ डालकर पिल्स निकाली थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@demimooreofficial) on

आपको बता दें कि डेमी हॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वे पिछले कुछ सालों में Love Sonia, Rough Night, Wild Oats, Forsaken जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर