फिल्म के लिए जेनिफर लोपेज को करना पड़ा ये मुश्किल काम, बताया - पोल से चिपक जाती थी स्किन

हॉलीवुड
Updated Sep 13, 2019 | 15:47 IST | IANS

हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज को अपनी फिल्म हस्टलर्स के लिए एक मुश्किल काम करना पड़ा। उन्हें इसके लिए पोल डांस सीखना था। इसे सीखने में उन्हें बहुत मेहनत लगी।

Jennifer Lopez
Jennifer Lopez  |  तस्वीर साभार: Instagram

एक्ट्रेस-सिंगर जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। अपनी फिल्म हस्टलर्स के लिए उन्हें पोल डांस सीखना था। ये उनके लिए बिल्कुल नया था। हाल ही में जेनिफर लोपेज ने बताया कि उनके लिए फिल्म 'हस्टलर्स' के लिए पोल डांस सिखना काफी कठिन था।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 'लेट नाइट विद सेथ मेयर्स' शो पर आने के दौरान लोपेज ने माना कि पोल डांस सिखना मुश्किल था। फिल्म में लोपेज स्ट्रिपर रमोना वेगा की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पोल डांस को लेकर कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो पोल डांस मेरे द्वारा किए गए सबसे कठिन कामों में से एक था। इसके लिए मुझे बहुत ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी।' उन्होंने आगे कहा कि डांस के दौरान आपकी स्किन पोल से चिपक जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jlo) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jlo) on

लोपेज ने कहा कि वह पोल पर अपने पहले दृश्य को फिल्माने से पहले काफी घबरा गई थी। दृश्य के पूरे होने पर अभिनेत्री को ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे वह सालों से पोल डांस करते आ रही हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर