[Video] Miss Universe कॉन्टेस्ट में टला हादसा, बिकिनी राउंड में गीले फर्श पर फिसल गईं मिस फ्रांस

हॉलीवुड
Updated Dec 09, 2019 | 07:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Miss Universe 2019: मिस यूनिवर्स के स्विमवेयर राउंड में एक बड़ा हादसा टल गया है। दरअसल स्विमवेयर राउंड में मिस फ्रांस माएवा कूच फिसलकर गिर गईं। माएवा ने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है।

Miss Universe Maëva Coucke
Miss Universe Maëva Coucke 
मुख्य बातें
  • मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में फ्रांस को रिप्रेजेंट कर रही मिस फ्रांस माएवा कूच रैंप पर फिसल गईं।
  • माएवा कूच ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है।
  • माएवा कूच ने जल्द ही खुद को संभाल लिया।

मुंबई. मिस यूनिवर्स 2019 प्रतियोगिता का अमेरिका के जॉर्जिया अटलांटा में आगाज हो गया है। हालांकि, इस प्रतियोगिता के स्विमसूट राउंड में बिकिनी में रैंपवॉक करने के दौरान कई कंटेस्टेंट्स  गीले फर्श पर फिसल कर गिर रही हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है। 
 
फ्रांस को रिप्रेजेंट कर रही मिस फ्रांस माएवा कूच ने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिकिनी पहने रैंप पर वॉक कर रही हैं। हालांकि, फर्श गीले होने के कारण वह गिर जाती हैं। 

माएवा कूच ने जल्द ही खुद को संभाल लिया। ये देख ऑडियंस ने भी उन्हें स्टैंडिग ओवेशन दिया। वीडियो के साथ माएवा ने लिखा- 'मुझे इस घटना से ये सीख मिली कि गिरकर उठना ही एक महिला के जीवन की लाइफ का सबसे जरूरी सार है। मैं बता दूं कि मुझे चोट नहीं आई है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
PRELIMINARY SHOW - Hier soir j’ai vécu la pire hantise d’une Miss : tomber sur scène. Jusqu’ici ça ne m’était jamais arrivé, mais la vie nous réserve parfois des bonnes comme des mauvaises surprises. Il faut tirer une leçon de chaque expérience, et la leçon que j’en tire est que tomber et se relever est le principe même de la vie d’une femme, le principal c’est d’avancer peu importe les obstacles. Si tu tombes 9 fois relèves toi 10 fois et garde la tête haute ! Nos expériences nous font grandir, mûrir et nous rendent plus forte. Je tiens à vous remercier pour vos messages et à vous rassurer je ne me suis pas blessée. Merci pour votre soutien, je vous aime PRELIMINARY SHOW - Last night I experienced the worst obsession of a Miss: falling on stage. So far it has never happened to me, but life sometimes gives us good as bad surprises. A lesson must be learned from each experience, and the lesson I draw from it is that falling and standing up is the very essence of a woman's life, the main thing is to move forward regardless of obstacles. If you fall 9 times raise 10 times and keep your head high! Our experiences make us grow, mature and make us stronger I want to thank you for your messages and to reassure you I did not hurt myself. Thank you for your support, you are the best #missuniverse #missuniverse2019 #missfrance #staystrong #keepyourheadup #thankyou #proud A post shared by Maëva Coucke (@maevacouckeoff) on

 

टॉप 20 में शामिल हुईं वर्तिका सिंह
भारत को रिप्रेजेंट कर रही मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह टॉप 20 में जगह बना ली है। इस सबसे बड़े ब्यूटी कॉन्टेस्ट की शुरुआत कॉस्ट्यूम राउंड से हुई थी। वर्तिक सिंह इस राउंड में  रेड लहंगे और गोल्डन ज्वेलिरी में दुल्हन की तरह नजर आ रही थीं। 

कॉस्ट्यूम राउंड के बाद हर क्षेत्र से पांच कंटेस्टेंट्स को टॉप 20 राउंड के लिए चुना गया। मिस साउथ अफ्रिका, मिस इंडोनेशिया, मिस वियतनाम, मिस नाइजीरिया और मिस थाइलैंड को अफ्रीका और एशिया पैसिफिक रीजन से चुना गया। इसके बाद पांच और कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा हुई, जिसमें वर्तिका का नाम था।    

 

 

मिस इंडिया 2015 में लिया था हिस्सा
वर्तिका का जन्म लखनऊ में हुआ था।  वर्तिका ने मिस डीवा 2014 पेजेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें वे टॉप 7 में रही थीं। उन्होंने मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता था। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2015 में हिस्सा लिया और मिस ग्रैंड इंटरनेशन 2015 में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Here it is... your Wild Cards! Welcome to the Top 20. #MissUniverse2019 LIVE on @FOXTV. A post shared by Miss Universe (@missuniverse) on

 मिस यूनिवर्स अमेरिका में 8 दिसंबर से शुरू हो गया था। वहीं इंडिया में इसे सोमवार सुबह 5:30 बजे देख सकते हैं। इसे आप मिस यूनिवर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर