निक जोनस के बर्थडे पर पिता ने शेयर की बचपन की तस्वीरें, बेटे के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

हॉलीवुड
Updated Sep 17, 2019 | 22:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का आज जन्मदिन है और वो 27 साल के हो गए हैं। इस मौके पर निक के पिता केविन जोनस ने उनके बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं।

Nick Jonas Childhood Pictures
Nick Jonas Childhood Pictures  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर प्रियंका ने एक खास वीडियो शेयर कर उन्हें जन्मदिन बधाई दी। दोनों की कई खूबसूरत तस्वीरों को मिलाकर यह वीडियो बनाया जो अपने आप में काफी स्पेशल है। प्रियंका द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

वहीं निक जोनस के पिता केविन जोनस ने भी बेटे को सोशल मीडिया पर बर्थडे की बधाई दी। उन्होंने निक की बचपन की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और उनके लिए खास मैसेज लिखा। केविन ने निक की बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, 'तुम्हारी मां और मैं तुमसे बहुत प्यार करते हैं। हैप्पी बर्थडे निक जोनस।' इन तस्वीरों में निक काफी क्यूट लग रहे हैं। इस पोस्ट पर निक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Papa Kevin Jonas (@papakjonas) on

वहीं निक की मां डिनाइस जोनस ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में निक के बचपन की बेहद क्यूट फोटो शेयर की और लिखा, 'कभी- कभी मैं सोचती हूं कि मैंने ऐसा क्या कि मुझे तुम्हारे जैसा इतना अच्छा बेटा मिला। लेकिन ज्यादा समय भगवान को शुक्रिया कहती हूं कि उन्होंने मुझे तुम्हें देकर इसे एक मतलब दिया। हैप्पी बर्थडे।'

बता दें कि निक जोनस आज (17 सितंबर, 2019) 27 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा था। प्रियंका ने लिखा था, 'तुम मेरी जिंदगी की रोशनी हो। तुम्हारे साथ हर दिन बीते दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की हर खुशी डिजर्व करते हो। सबसे ज्यादा उदार और अच्छे होने के लिए शुक्रिया। मेरा होने के लिए शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान। आई लव यू निक जोनस।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

मालूम हो कि प्रियंका और निक ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी की थी। तीन दिन तक चली इस शादी में दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर