Nick Jonas Diamond Watch:एक दो नहीं सात करोड़ रुपए की घड़ी पहनते हैं निक जोनस, जड़े हैं एक हजार हीरे

Nick Jonas Diamond Watch Price: प्रियंका चोपड़ा की तरह निक जोनस भी अपने स्टाइल से बिल्कुल भी समझौता नहीं करते हैं। निक जोनस की घड़ी इसका सूबूत है। इसकी कीमत सात करोड़ रुपए है।

Nick Jonas Watch
Nick Jonas Watch 
मुख्य बातें
  • निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाते हैं।
  • निक जोनस की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में सबका ध्यान उनकी घड़ी की तरफ गया है।
  • निक जोनस की इस घड़ी में एक हजार से ज्यादा हीरे जड़े हैं।

मुंबई. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश कपल है। दोनों ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट से कभी भी समझौता नहीं करते हैं। इसका सबूत है निक जोनस की घड़ी, जिसे खरीदना कई बड़े सेलेब्स के बस की बात नहीं है। 

निक जोनस का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ये फोटो गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की खूबसूरत शाम  का है। इसमें निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान सबका ध्यान निक जोनस की घड़ी की तरफ गया। 

निक जोनस ने Bulgari Octo L’Originale Blue Full Baguette ब्रैंड की घड़ी पहनी थी। ये दुनिया की सबसे महंगी घड़ी है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपए से ज्यादा (9,28,000 डॉलर ) है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A little pre-show Tequila. #LifeAsItShouldBe A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

जड़े हैं एक हजार स्टोन 
निक जोनस की इस घड़ी की बात करें तो इस घड़ी में लगभग 50.25 कैरेट के कुल 1,172 स्टोन लगे हुए हैं। इसका साइज 44mm डायामीटर है। इसे व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है।  घड़ी के डायल को 192 बैगुएट कट डायमंड्स और एक राउंड रोज कट डायमंड से डिजाइन किया है। 

निक जोनस की इस आलीशान घड़ी की कुल लंबाई लगभग 7.74 कैरेट है। वहीं, निक के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू शर्ट, साटन डबल ब्रेस्टेड ब्लैक पैंटसूट पहना है। इसके अलावा ब्लैक ऑक्सफोर्ड जूते और ब्लैक टक टाई कैरी की है। 

Nick Jonas Watch

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट 
निक जोनस ने इन दिनों अश्वेत शख्स जॉर्ज फ्लॉइड की मौत के बाद अमेरिका में चल रहे आंदोलन का सपोर्ट किया है। निक जोनस ने ट्वीट कर लिखा- 'मैं और प्री (प्रियंका चोपड़ा) का दिल इस घटना से काफी बोझिल है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
My beautiful #GoldenGlobes date. A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

निक अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं- 'इस देश और पूरी दुनिया में असमानता बढ़ रही है। नस्लवाद, कट्टरता और  बहिष्कार बहुत लंबे समय तक चल रहा है। चुप रहना न केवल इसे मजबूत करता है, बल्कि इसे जारी रखने की अनुमति देता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर