जो जोनस संग रोमांटिक मिजाज में दिखीं सोफी टर्नर, हनीमून डायरी से शेयर की नई तस्वीर

हॉलीवुड
Updated Jul 23, 2019 | 00:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सोफी टर्नर ने इंस्टाग्राम पर हनीमून डायरी से एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं....

Sophie Turner Romance with husband Joe Jonas in Maldives Check New honeymoon Pictures
जो जोनस और सोफी टर्नर।  |  तस्वीर साभार: Instagram

सोफी टर्नर और जो जोनस ने अचानक शादी करके सबको चौंका दिया था। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। कुछ दिनों पहले ही सोफी टर्नर और जो जोनस ने पैरिस में दूसरी बार शादी रचाई थी। इसमें फ्रेंड्स और करीबी फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे। फिलहाल ये न्यूली मैरिड कपल मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रहा है। 
हाल ही में सोफी टर्नर ने इंस्टाग्राम पर हनीमून डायरी से एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। फोटो में सोफी टर्नर पति जो जोनस की गोद में बैठी दिख रही हैं। सोफी ने वाइट शर्ट और ब्लैक बूट्स पहने हुए हैं। वहीं जो जोनस डैपर ब्लेजर और पेंट के कॉम्बिनेशन में नजर आ रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sophiet) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sophiet) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@joejonas) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@joejonas) on

सोफी टर्नर और जो जोनस लगातार अपने हनीमून डायरी से नए-नए पिक्चर्स शेयर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सामने आई फोटोज सोफी टर्नर पिंक कलर की बिकिनी में समुद्र के किनारे आराम फरमाती दिखी थीं। वहीं जो जोनस फोटोज में कभी शतरंज खेलते हुए स्नैक्स एंजॉय करते तो कभी वॉटर स्लाइड का मजा लेते दिखे थे। 
सोफी टर्नर और जो जोनस ने हनीमून लोकेशन से कुछ दिन पहले एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि कपल बेहद एक्सपेंसिव रिजॉर्ट में रुका है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sophiet) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@joejonas) on

जो जोनस और सोफी टर्नर बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 को अटेंड कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने चर्च जाकर दोबारा शादी रचा ली थी। सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी फ्रांस के फेमस किले Chateau de Torreau में क्रिश्चियन स्टाइल में हुई थी। शादी में सोफी टर्नर ने जो वाइट कलर का रॉयल गाउन पहना था वो खूब चर्चा में रहा था। सोफी के लिए वेडिंग गाउन लुइस विटन के वुमेन्स कलेक्शन में आर्टिस्टिक डायरेक्टर निकोलस गेस्क्विएर ने डिजाइन किया था। सोफी के इस गाउन को बनाने में करीब 1050 घंटे की मेहनत लगी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर