5 सितारों ने जनवरी 2021 में खरीदा नया घर, ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर से सलमान खान की एक्ट्रेस तक शामिल

Celebs buy new home in january 2021: इस साल की शुरुआत में ऐसे भी कई सेलिब्रेटीज रहे, जिन्होंने खुद को नए साल पर नया घर गिफ्ट किया। साथ ही मायानगरी में अपना घर खरीदने का सबसे बड़ा सपने पूरा किया...

yeh rishta kya kehlata hai mohsin khan To Nia sharma 5 celebrities buy new house in january 2021
सेलिब्रिटीज। 
मुख्य बातें
  • साल 2021 कई सेलिब्रेटीज के लिए खुशियां लेकर आया है।
  • कुछ सितारों के नए टीवी शोज, वेब सीरीज और प्रोजेक्ट लॉन्च हुए।
  • ऐसे भी कई सेलिब्रेटीज रहे, जिन्होंने खुद को नया घर गिफ्ट किया।

साल 2021 कई सेलिब्रेटीज के लिए खुशियां लेकर आया है। कुछ सितारों के नए टीवी शोज और वेब सीरीज लॉन्च हुए हैं तो कई अपनी पर्सनल लाइफ में एक कदम आगे बढ़ गए हैं। वैसे इस साल की शुरुआत में ऐसे भी कई सेलिब्रेटीज रहे, जिन्होंने खुद को नए साल पर नया घर गिफ्ट किया। आज हम आपको बता रहे हैं उन 5 सेलेब्स के बारे में जो, इसी महीने यानि जनवरी 2021 में नए घर के मालिक और मालकिन बने। इसी के साथ मायानगरी मुंबई में अपना खुद का घर लेने के सबसे बड़ा सपना पूरा कर सके...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@krystledsouza)

क्रिस्टल डिसूजा ने नए साल के मौके पर खुद को नया घर गिफ्ट किया है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इसकी एक झलक शेयर की थी। क्रिस्टल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अपार्टमेंट की जो तस्वीर शेयर की थी उसमें एक बड़ी बालकनी के साथ एक खाली कमरा नजर आ रहा था। तस्वीर के साथ क्रिस्टल ने लिखा था, 'इस नए साल में अपने नए घर में कदम रखा। अभी यह सभी दीवारें और बीमें हैं। मैं इसे आशाओं और सपनों के साथ पूरा करूंगी, सपने सच होते हैं।'

निया शर्मा की नए साल 2021 की शुरुआत काफी शानदार हुई है। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा साल की शुरुआत में नए घर की मालकिन बन गईं। मुंबई में घर खरीदना हर स्टार का सपना होता है और निया शर्मा ने ये ख्वाब पूरा कर लिया है। नए साल पर एक्ट्रेस निया शर्मा ने फैन्स को शुभकामनाएं देते हुए ये जानकारी दी थी। तस्वीरों में निया शर्मा अपने नए आशियाने में खड़ी नजर आई थीं। फोटोज के कैप्शन में निया ने लिखा, 'आखिरकार सपनों का घर मिल गया, रहने के लिए नया घर... हैप्पी 2021... प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाते हैं। इन वर्षों में मैंने सीखा है कि मैं लोगों को बताना चाहती हूं जो लगातार चलते रहने की आवश्यकता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@khan_mohsinkhan)

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लीड स्टार मोहसिन खान भी इस साल नए घर के मालिक बने हैं। मोहसिन खान ने मुंबई में नया घर खरीदा है, इसकी जानकारी उन्होंने जनवरी के दूसरे हफ्ते में फैन्स को दी। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए मोहसिन खान ने अपने नए घर की बालकनी में बैठकर एक सेल्फी शेयर की थी। तस्वीर में वो अपने घर से बाहर का व्यू दिखाते नजर आए थे। 
उड़ान और विद्या जैसे टीवी शो से घर-घर जाना पहचाना नाम बन चुकीं अभिनेत्री मीरा देवस्थले ने अपने सपने को सच कर दिखाया है। अब उन्होंने भी मुंबई में अपना पहला ड्रीम-होम खरीदा लिया है। मीरा ने नए घर के बारे में बताया, 'मुझे आज अपने घर की चाबी मिल गई है। जिस दिन से मैंने शहर में कदम रखा था, मैंने हमेशा से मुंबई में अपना घर बनाने का सपना देखा था। अंत में, मैंने अपना घर खरीद ही लिया। यह सबसे सुखद एहसास है। यह मुंबई में मेरा पहला घर है। यह अद्भुत सुविधाओं वाला विशाल घर है जिसमें 3 बालकनी हैं।' बता दें, मीरा देवस्थले पिछले 5 साल से घर खरीदने के लिए सेविंक कर रही थीं। 

सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा भी नए घर की मालकिन बन गई हैं। जनवरी 2021 में सोनाक्षी ने अपने लिए मुंबई एक 4BHK अपार्टमेंट खरीदा है। सोनाक्षी का ये नया घर बांद्रा में स्थित है। अपने पैसे से घर खरीदना सोनाक्षी सिन्हा का सपना था। हालांकि, सोनाक्षी की फिलहाल अपने परिवार और घर रामायण को छोड़कर जाने की कोई योजना नहीं है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर