इस टीवी एक्ट्रेस ने शेयर की टॉपलेस फोटो, योगा करते सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

टीवी मसाला
Updated Sep 13, 2019 | 09:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने हाल ही में योगा करते हुए अपनी टॉपलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्ट्रेस की यह फोटो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है।

Aashka Goradia
Aashka Goradia 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने शेयर की टॉपलेस फोटो, योगा करती आईं नजर
  • आशका की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है और वो लगातार एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं
  • आशका पहले भी योग करते हुए अपनी टॉपलेस फोटो शेयर कर चुकी हैं

मशहूर टीवी सीरियल नागिवन और बिग बॉस में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस आशका गोराडिया फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। आशका अपने इन पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में भी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो योग करती नजर आ रही हैं लेकिन यह तस्वीर अपने आप में काफी अलग है।

दरअसल आशका ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो टॉपलेस होकर योगा करती नजर आ रही हैं। इसमें वो प्रिंटेड बिकिनी बॉटम पहने दिख रही हैं और उन्होंने बेहद खूबसूरत तरीके से योगा पोज दिया है। आशका की यह फोटो सेलेब्स से लेकर उनके फैंस तक को काफी पसंद आ रही है और वो कमेंट कर लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह पोज बेहद अच्छा है जिसे उन्होंने खूबसूरत तरीके से किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on

 

पहले भी शेयर कर चुकी हैं टॉपलेस योगा फोटो

यह पहली बार नहीं है जब आशका टॉपलेस होकर योगा करती नजर आ रही हों। कुछ समय पहले भी उन्होंने योग करते हुए अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो शीर्षासन करती दिख रहीं थीं। इस फोटो के जरिए उन्होंने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया था। इस तस्वीर के साथ उन्होंने समाज को स्ट्रॉन्ग मैसेज दिा था और भारत में महिलाओं को लेकर सेक्सुअलाइजेशन और ऑब्जेक्टेशन पर बात की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aashka Goradia Goble (@aashkagoradia) on

 

इस एक्ट्रेस ने भी शेयर की थी टॉपलेस फोटो

आशका के अलावा टीवी एक्ट्रेस एबिगेल पांडे ने भी अपनी टॉपलेस फोटो शेयर की थी। उसमें एबिगेल येलो कलर की बिकिनी बॉटम पहने नजर आ रहीं थीं और उन्होंने पीछे की तरफ हाथ जोड़ते हुए योगा पोज बनाया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abigail :)) (@abigail_pande) on

 

मालूम हो कि आशका अक्सर योगा करते हुए पोस्ट शेयर करती हैं। आशका और एबिगेल कई बार साथ में योगा करती हैं। एबिगेल के अलावा आशका अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ योग करते हुए भी पोस्ट शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर आशका के 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर