'कृष्णा' में अर्जुन बन दर्शकों के दिलों में बनाई थी पहचान, जानें अब कहां हैं और क्या कर रहे हैं संदीप मोहन

Actor Sandeep Mohan: रामानंद सागर की कृष्णा में अर्जुन का रोल निभाकर मशहूर हुए एक्टर संदीप मोहन 29 साल पहले सलमान खान के साथ भी काम कर चुके हैं। जानें आजकल वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

Actor Sandeep Mohan as Arjun
Actor Sandeep Mohan as Arjun 
मुख्य बातें
  • एक्टर संदीप मोहन ने 'कृष्णा' में निभाया था अर्जुन का रोल
  • सलमान खान की फिल्म लव में भी नजर आए थे संदीप मोहन
  • जानें आजकल कहां हैं और क्या कर रहे हैं संदीप

लॉकडाउन के समय में दर्शकों को रामायण, महाभारण और श्रीकृष्णा जैसे शो बहुत पसंद आए और लोग इसे खूब देख रहे हैं। इस दौरान इन शो और इसके किरदारों से जुड़े अनसुने किस्से सामने आ रहे हैं। 

'कृष्णा' से मिली थी पहचान

रामानंद सागर के कृष्णा में अर्जुन का रोल निभाने वाले  एक्टर संदीप मोहन को बहुत पसंद किया गया था और उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान भी बनाई थी। 'कृष्णा' की शुरुआत 19 जुलाई, 1993 को हुई थी और यह शो साल 1996 तक चला, जिसके कुल 221 शो का प्रसारण किया गया। संदीप को 'कृष्णा' से पहचान मिली लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने बहुत काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sandeep Mohan (@sandeep.mohan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sandeep Mohan (@sandeep.mohan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sandeep Mohan (@sandeep.mohan) on

सलमान खान के साथ आए थे नजर

संदीप मोहन ने साल 1991 में रिलीज हुई सलमान खान और रेवती मेनन की फिल्म लव में भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने कृष्णा में काम किया जिसने उन्हें अलग पहचान दी। जिसके चलते उन्हें बी.आर चोपड़ा, धीरज कुमार और एकता कपूर के साथ काम करने का भी मौका मिला। 

राम का रोल भी निभाया

संदीप मोहन ने अर्जुन के रोल के अलावा भगवान राम का रोल भी निभा चुके हैं। उन्होंने धीरज कुमार के 'ओम नम: शिवाय' में भगवान राम का किरदार निभाया। इसके बाद साल 2015 में वो 'सिया के राम' में गुरु वशिष्ठ के रोल में दिखे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sandeep Mohan (@sandeep.mohan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sandeep Mohan (@sandeep.mohan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sandeep Mohan (@sandeep.mohan) on

हाल ही में रिलीज हुई ये फिल्म

इस साल रिलीज हुई फिल्म अमर कहानी रविदास जी की में भी संदीप मोहन नजर आए। संदीप की भगवान में बहुत आस्था है और यह उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखा जा सकता है। वो घूमने का भी शौक रखते हैं और इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

मालूम हो कि संदीप मोहन दिल्ली में ही पले बढ़ें हैं और यहीं से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। श्रीराम सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स से उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया और मुंबई शिफ्ट हो गए थे। उनकी पत्नी नीता और एक बेटा है जिनके साथ वो अक्सर फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर