Dipika Kakar Networth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़, नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे दंग

Dipika Kakar Net Worth : टीवी की आदर्श बहू दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस को शो ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान मिली। आइए जानते हैं दीपिका की नेटवर्थ के बारे में...

Dipika Kakar
Dipika Kakar net worth  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन हैं
  • करोड़ों के संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका
  • दीपिका के जन्मदिन पर उनके लग्जिरियस लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं

Dipika Kakar Net Worth : टीवी की सबसे पॉपुलर बहू सिमर यानी दीपिका कक्कड़ अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस भले ही इन दिनों टीवी शोज से दूर है लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अपने पति शोएब के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका को कलर्स टीवी के शो ससुराल सिमर का से पहचान मिली थीं। एक्ट्रेस के किरदर ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।

इस शो से दीपिका को सिर्फ पहचान ही नहीं मिली बल्कि उनके हमसफसर से भी मिलावया। दीपिका शोएब से पहली बार ससुराल सिमर का के सेट पर मिली थी। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं। दीपिका ने भले ही अपने काम से कुछ समय का ब्रेक लिया है लेकिन उनकी नेटवर्थ जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ और लग्जिरियस लाइफस्टाइल के बारे में जानते हैं।

करोड़ों के संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका 40 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। एक्ट्रेस के पास मुंबई में 2 से 3 फ्लैट है। एक्ट्रेस अपने यूट्यूब चैनल 'दीपिका की दुनिया' से भी अच्छी कमाई करती हैं। एक्ट्रेस के पास मर्सिडीज, ऑडी जैसी लग्जिरियस गाड़ियां हैं। एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी मोटी रकम चार्ज करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dipika (@ms.dipika)

ये भी पढ़ें- जब काजोल संग अफेयर पर शाहरुख खान ने तोड़ी थी चुप्पी, बताया था 'छोटी बहन'
 

ससुराल सिमर का से दीपिका को मिली थीं पहचान

एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से की थी। इस शो में दीपिका ने माता लक्ष्मी का करिदार निभाया था। एक्ट्रेस इसके बाद 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' में दिखाई दी थीं। लेकिन एक्ट्रेस को घर-घर में पहचान ससुराल सिमर का शो से मिली। एक्ट्रेस को आज भी फैंस सिमर कहकर बुलाते हैं। टीवी के बाद दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रखा था। एक्ट्रेस 2018 में फिल्म पलटन में नजर आई थीं। हालांकि एक्ट्रेस की ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

दीपिका कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस सलमान के शो बिग बॉस सीजन 12 की विजेता थीं। इसके अलावा दीपिका अपने पति शोएब के साथ झलक दिखला जा 8, नच बलिए 8 में नजर आई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर