Hina Khan Photos: बोल्ड अंदाज हैं 'ये रिश्ता..' की एक्ट्रेस हिना खान, देखें उनकी 10 सबसे ग्लैमरस तस्वीरें

एक्ट्रेस हिना खान अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज शेयर करती हैं। देखें उनकी 10 खूबसूरत तस्वीरें।

Hina Khan
Hina Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टेलिविजन की सबसे नामी और चर्चित अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं हिना खान।
  • हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं।
  • देखें हिना खान की अब तक की 10 सबसे ग्लैमरस फोटोज।

एक्ट्रेस हिना खान छोटे पर्दे की सबसे नामी और महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। हिना खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ- साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। ये ग्लैमरस एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती है और इनके चलते चर्चा में भी रहती हैं। 

हिना खान कुछ समय पहले मालदीव में छुट्टियां मनाकर आई हैं और इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जो उनके फैंस को काफी पसंद आईं। 


33 साल की हिना खान ने साल 2009 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी। इस शो में हिना ने अक्षरा सिंहानिया का रोल निभाया था और करीब 8 साल तक शो का हिस्सा रहने के बाद साल 2016 में उन्होंने इसे अलविदा कह दिया। इस शो में हिना खान को बहुत पसंद किया गया था और इसके लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते। 

 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कहने के बाद हिना खान खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में नजर आईं। इसके बाद हिना सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका का रोल निभाया और इसमें भी उन्हें पसंद किया गया। हिना खान छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर तय कर चुकी हैं। पिछले साल फरवरी में उनकी फिल्म हैक्ड रिलीज हुई थी करीब 4.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 8.38 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद उनकी फिल्म अनलॉक ऑनलाइन रिलीज हुई थी। 

मालूम हो कि हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर यहां पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 11 मिलियन यानी 1 करोड़ 10 लाख फैंस हैं। हाल ही में हिना खान बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के तौर पर कुछ समय के लिए घर में थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर