Naagin TV Serial: सीरियल फिर लौट आई नागिन की सीजन-2 के साथ हो रही वापसी, नागिन-4 को देगा टक्कर

Phir Laut Aayi Naagin 2: नागिन-4 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फेमस टीवी सीरियल फिर लौट आई नागिन भी कमबैक करने की प्लानिंग कर रहा है। जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है...

Phir Laut Aayi Naagin season 2 come back Soon
दीपशिखा नागपाल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छोटे परदे पर जल्द एक और नया नागिन सीरियल लॉन्च होने वाला है।
  • जल्द ही सीरियल फिर लौट आई नागिन सीजन 2 के साथ कमबैक कर रहा है।

एकता कपूर का टीवी सीरियल नागिन दर्शकों को खूब पसंद आता है। यही वजह है कि उन्होंने हाल ही में इस हिट सीरिज का चौथा पार्ट नागिन-4 लॉन्च किया है। निया शर्मा, जैसमीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया स्टारर नागिन-4 को भी ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है। सीरियल ने बार्क टीआरपी लिस्ट में भी अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। अब खबर है कि छोटे परदे पर जल्द एक और नया नागिन सीरियल लॉन्च होने वाला है। जी हां, नागिन के कॉन्सेप्ट पर ही जल्द एक और सीरियल फिर लौट आई नागिन दस्तक देने जा रहा है। 
खबर है कि नागिन-4 को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद फेमस टीवी सीरियल फिर लौट आई नागिन भी कमबैक करने की प्लानिंग कर रहा है। जल्द ही इसका दूसरा सीजन आने वाला है। दंगल चैनल पर ये सीरियल काफी पॉपुलर हुआ था। यहां तक कि इस टॉप हिंदी सीरियल में गिना जाने लगा था। इसी वजह से मेकर्स फिर लौट आई नागिन का दूसरा सीजन लाने के प्लान में हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@jaswinder_gardner) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@deepshikha.nagpal) on

फिर लौट आई नागिन सीजन 2 के लिए टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल को अप्रोच किया जा रहा है। साथ एक्ट्रेस जसविंदर गार्डनर भी इसका हिस्सा होंगी। जसविंदर को सीरियल में नाग माता के रोल के लिए फाइनल किया गया है। बता दें, पहले सीजन में एक्ट्रेस निकिता शर्मा ने नागिन का रोल निभाया था। साथ ही अभिमन्यू चौधरी, जतिन भारद्वाज और मनीश खन्ना ने भी इसमें अहम रोल निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर