Ajaz Khan Video: सांप को हाथ में पकड़कर बोले एजाज खान- 'तू क्या जहर उगलेगा, जो आदमी उगल रहा है'

Ajaz Khan Viral Video: बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और विवादित एक्टर एजाज खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एजाज ने हाथ में सांप पकड़ा हुआ है। एजाज अपील कर रहे हैं कि सांप को न मारें।

Ajaz Khan
Ajaz Khan 
मुख्य बातें
  • एजाज खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
  • एजाज इस वीडियो में एक सांप को बचा रहे हैं।
  • सांप को बचाने के बाद एजाज कहते हैं- 'सांप क्या जहर उगलेगा, जो आदमी उगल रहा है।'

मुंबई. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और विवादित एक्टर एजाज खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में एजाज खान अपने घर के बैकयार्ड में सांप के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, एजाज खान ने कहा है कि उन्होंने सांप को नहीं मारा है। 

एजाज खान इस वीडियो में एक शख्स के साथ खड़े हैं, जिसके हाथ में काफी लंबा सांप है। एजाज खान कहते हैं- 'सांप क्या जहर उगलेगा, जो आदमी उगल रहा है। सांप कोने में बैठकर हंस रहा है और आदमी ही आदमी को डस रहा है। ' 

एजाज खान इसके बाद खुद सांप को पकड़ते हैं। सांप को पकड़कर वह कहते हैं- 'तेरे से जहरीले इंसाल घूम रहे हैं। गरीबों का खून चूस रहे हैं, कोरोना जैसी महामारी में भी लूट रहे हैं।' इसके बाद एजाज कहते हैं कि  सांप से ज्यादा इंसानों से डरो।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Jummah mubarak yaaro, Duaao me yaad rakhna A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan) on

एजाज ने कहा- मत लो इसकी जान 
एजाज खान वीडियो में सांप को न मारने की भी अपील करते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि सांप की जान मत लो। इसके अंदर भी जान है और बेहद खूबसूरत जानवर है। अगर आपको ये कही दिखे तो इसे आप मारना मत। 

एजाज खान की इस वीडियो में फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। सभी एजाज खान के इस संदेश की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ एजाज खान ने लिखा- 'मैंने एक बार फिर से सांप को बचाया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@amaanprehistoric A post shared by Ajaz Khan (@imajazkhan) on

पुलिस ने किया था गिरफ्तार 
एजाज खान को इस साल अप्रैल में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एजाज ने अपने फेसबुक लाइव में एजाज खान ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। एजाज ने आरोप लगाया था कि देश में आजकल हर चीज के लिए मुस्लिमों को ही जिम्मेदार बताया जा रहा है। 

 एजाज खान के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ था। उन पर मानहानी, नफरत भरे बयान और सरकारी आदेशों को तोड़ने का मामला दर्ज हुआ था। फिलहाल वह जमानत में बाहर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर