लोगों के निशाने पर आईं मीका सिंह की वोटी आकांक्षा पूरी, ट्रोलर्स ने कहा - स्क्रिप्टेड है यह जोड़ी

Akanksha Puri Gets Trolled: स्वयंवर मीका दी वोटी शो अब खत्म हो गया है। शो के फिनाले में आकांक्षा पूरी को मीका सिंह ने अपना जीवन साथी चुना था। जैसे ही लोगों को पता चला कि आकांक्षा मीका सिंह की वोटी बनी हैं वैसे ही‌ उन्हें ट्रोलर्स ने ट्रोल‌ करना शुरू कर दिया। 

Akanksha Puri Gets Brutally Trolled, Akanksha Puri Called Fake And Scripted By Netizens
Mika Singh And Akanksha Puri  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • खत्म हुआ मीका सिंह का टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी। 
  • मीका सिंह ने आकांक्षा पूरी को चुना अपना जीवन‌ साथी।
  • सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब उड़ाया आकांक्षा पूरी का मजाक।

Akanksha Puri Gets Brutally Trolled: आखिरकार बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने गायक मीका सिंह को अपनी लाइफ पार्टनर मिल गई। मीका सिंह का टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी अब खत्म हो गया है और 24 जुलाई को फिनाले के दौरान मीका सिंह ने अपना लाइफ पार्टनर चुन लिया था। गायक ने आकांक्षा पूरी को अपना जीवन साथी चुना था। फिनाले के दौरान शो की सभी फाइनलिस्ट का एक साथ हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुआ था। जिसके बाद अंत में आकांक्षा पूरी को मीका सिंह ने शादी की माला पहनाई थी। आपको बता दें मीका सिंह और आकांक्षा पूरी तकरीबन 13 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं। 

Also Read: 13 साल बाद क्या होगी साक्षी तंवर के शो 'कहानी घर घर की' की कहानी? लंबे गैप के बाद दस्तक दे रहा है नया सीजन 

सोमवार को मीका सिंह और आकांक्षा को एक साथ स्पाॅट किया गया था। मीका और आकांक्षा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। यहां यह दोनों बहुत स्टाइलिश नजर आ रहे थे और इनकी जोड़ी भी खूबसूरत लग रही थी। मीडिया को देखने के बाद मीका और आकांक्षा ने कैमरे के सामने ढेर सारे पोज भी दिए थे। सोशल मीडिया पर मीका सिंह और आकांक्षा पूरी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह डिनर डेट के लिए जाते हुए नजर आ रहे हैं। मीका सिंह ने जहां ब्लैक सूट और ब्लू शर्ट पहना हुआ था वहीं आकांक्षा ब्राइट प्रिंट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Also Read: Urfi Javed Bold Saree Look: उर्फी जावेद ने साड़ी में दिखाया बोल्ड अंदाज, देखते रह गए फैंस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

जैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों की नजरें इस वीडियो पर गईं वैसे ही ट्रोलर्स ने अकांक्षा पूरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि इन दोनों की जोड़ी और रिलेशनशिप फेक है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'क्या, मीका पाजी यह क्या था... स्क्रिप्टेड है ना।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'जब इनकी दोस्ती 13 साल की थी तो स्वयंवर क्यों रचा, डिजर्विंग लड़कियों को भी पागल बनाया।' एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'स्क्रिप्टेड... फेक... आकांक्षा पूरी से ही करना था तो इतना ड्रामा नाटक क्यों किया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर