बिना ऑडिशन के अनेरी वजानी को मिला अनुपमा सीरियल, इस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट की हैं बहन, जानें मालविका के रियल लाइफ Facts

Aneri Vajani Aka Anupamaa New Actress Real Life Facts & Bio: अनुपमा सीरियल के लिए अनेरी ने ना तो ऑडिशन दिया और ना ही कोई लुक टेस्ट। राजन शाही ने महज एक घंटे की मुलाकात के बाद एक्ट्रेस को इस रोल के लिए साइन कर लिया...

Who is Anupamaa malavika, Aneri Vajani Who is in real life| Aneri Vajani family sister boyfriend And biography!
अनेरी विजानी। 
मुख्य बातें
  • कौन हैं अनेरी वजानी, किस सीरियल से की करियर की शुरुआत?
  • राजन शाही संग पहले 2 टीवी शोज में नहीं बनी थी अनेरी वजानी की बात
  • सीरियल अनुपमा के लिए बिना ऑडिशन के सिलेक्ट हुईं अनेरी वजानी

अनेरी वजानी जल्द ही लोकप्रिय टीवी सीरियल 'अनुपमा' में ग्रैंड एंट्री लेने वाली हैं। लंबे टाइम से अनेरी की एंट्री टेलीविजन गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अनेरी विजानी सीरियल में अनुज कपाड़िया की बहन या फिर एक्स की भूमिका निभाने वाली हैं। इतना ही नहीं उनकी एंट्री अनुपमा (रूपाली गांगुली) के जीवन में बहुत सारे शॉकिंग मोड़ लेकर आएगी। इसी वजह से अनेरी की एंट्री को लेकर काफी हाइप क्रिएट हो चुका है। 

कौन हैं अनेरी वजानी, किस सीरियल से की करियर की शुरुआत?
अनेरी वजानी एक पॉपुलर टीवी सेलिब्रिटी हैं जो कि करीब एक दशक से छोटे परदे पर एक्टिव हैं। अभिनेत्री ने टीवी सीरियल काली: एक पुर्नअवतार में साइड रोल के साथ शुरुआत की थी। हालांकि अनेरी को पहली बड़ी पॉपुलैरिटी क्रेजी स्टूपिड इश्क के मिली। इस यूथ-ड्रामा शो में चार लीड में से अनेरी ने एक की भूमिका निभाई थी, लेकिन अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। विशाल वशिष्ठ के साथ उनकी केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी। यह शो काफी लोकप्रिय हुआ और अनेरी को रातों-रात स्टारडम के साथ फैन फॉलोइंग मिल गई।

राजन शाही संग पहले 2 टीवी शोज में नहीं बनी थी बात
अभिनेत्री अनेरी वजानी टीवी शो मेकर राजन शाही के साथ काम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अनेरी ने पहले कभी उनके साथ काम नहीं किया है। लेकिन हम हमेशा साथ काम करना चाहती थीं। इतना ही नहीं अनेरी वजानी ने करीब 7 साल पहले राजन शाही के लिए एक ऑडिशन दिया था।  उन्होंने एक शो के लिए मॉक शूट लिया था जो राजन शाही जी के लिए कर रहे थे। लेकिन तब चीजें काम नहीं कर सकीं और फिर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए भी कुछ बातचीत चल रही थी लेकिन फिर बात नहीं बनी। 


अनुपमा के लिए बिना ऑडिशन के सिलेक्ट हुईं अनेरी
अब जाकर आखिरकार अनुपमा के जरिए अनेरी वजानी, राजन शाही से साथ काम करने वाली हैं। आपको बता दें अनेरी ने अनुपमा सीरियल के लिए ना तो ऑडिशन दिया और ना ही लुक टेस्ट। राजन शाही ने उनको इस किरदार के लिए एक मुलाकात के लिए बुलाया था और सिर्फ एक घंटे तक बात करने के बाद रोल के लिए साइन कर लिया। जो कि अनेरी के लिए सरप्राइजिंग था। 

अनेरी की बहन है सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट
पर्सनल लाइफ की बात करें तो अनेरी वजानी एक गुजराती गर्ल हैं। वजानी का जन्म 26 मार्च 1994 को एक गुजराती परिवार में हुआ था। वो अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना काफी पसंद करती हैं। वो वास्तव में अपने ग्रैंडफादर के बेहद करीब थी और उनके निधन के बाद सदमे में चली गई थीं। आपको बताते चलें अनेरी वजानी की बहन प्रिया वजानी भी ग्लैमर इंडस्ट्री में एक्टिव है वो एक सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं। प्रिया अब तक कई बड़े सेलेब्स के लिए काम कर चुकी हैं। अनेरी वजानी सोशल मीडिया काफी एक्टिव हैं यहां वो दिल खोलकर अपनी बात रखती हैं। एक्ट्रेस अनेरी अब तक निशा और उसके कजिन्स, प्यार तूने क्या किया, ये है आशिकी, बेहद, लाल इश्क और पवित्र भाग्य में नजर आ चुकी हैं।

मालविका बनकर वनराज से हाथ मिलाएंगी अनेरी
अनेरी वजानी के आते ही अनुपमा में एक के बाद एक धमाकेदार ट्विस्ट आएंगे। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनेरी वजानी शो में मालविका का रोल कर रही हैं और उनकी एंट्री बर्थडे पार्टी के जरिए होगी। जिसमें वनराज एक बड़ी चाल चलने वाला है। मालविका और वनराज के बीच गहरी बॉन्डिंग शो में नजर आएगी। तभी मालविका ऐलान करेगी कि वनराज उसका नया बिजनेस पार्टनर है। ये जानकर काव्या का खून खौल उठेगा, साथ ही अनुपमा-अनुज सहित वहां मौजूद सभी लोग शॉक्ड रह जाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर